25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीडन में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, इन पार्टियों पर रहेगी नजर

इस बार 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 9 Sep 2018, 5:45 PM IST

स्टॉकहोम। स्वीडन में देश भर में रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। बता दें कि वहां धुर दक्षिणपंथ के विस्तार के अनुमान और अनिश्चितताओं के बीच इस चुनाव का आयोजन कराया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि , वहां के मतदान केंद्र सुबह आठ बजे खुल गए, जो दिनभर के मतदान के बाद रात के आठ बजे बंद होंगे।

इस बार 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल

आपको बता दें कि इस बार 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं और वे स्वीडन की संसद का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही स्वीडन के लोग रविवार को स्थानीय चुनाव के लिए भी मतदान कर रहे हैं। इन चुनावों में लोगों की नजर धुर दक्षिणपंथी स्वीडन डेमोक्रेट (एसडी) सहित दो बड़ी पार्टियों पर केंद्रित होगा।

गठबंधन से बनी थी सत्तारूढ़ सरकार

गौरतलब है कि वहां के सोशल डेमोक्रेट के केजेल स्टीफन लोफेन की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ सरकार का सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी व ग्रीन्स के साथ गठबंधन है, साथ ही इस गठबंधन को पूर्व कम्युनिस्टों का बाहर से समर्थन प्राप्त है। वहां चार साल पहले हुए चुनावों में तीन पार्टियों के गठबंधन को करीब 44 फीसदी वोट मिले थे। वोटिंग के वक्त वरिष्ठ नागरिकों से मिले स्टीफन लोफेन।