25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

पीडि़त परिवार को सहयोग देने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 10:32 PM IST

patrika

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

सूरत. पिछले दिनों सूरत में हिट एंड रन केस में एक ही परिवार के तीन सदस्य काल-कवलित हो गए थे। सारस्वत समाज के पीडि़त परिवार के सहयोगार्थ बुधवार को समाज और एससीएल फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात के लिए गांधीनगर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विधायक हर्ष संघवी के नेतृत्व में मुलाकात की और मानवता के आधार पर पीडि़त परिवार को सहयोग देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द मुख्यमंत्री राहत कोष से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूनमचंद सारस्वत, महावीर सारस्वत, संपत सारस्वत, भैरव रतन ओझा, गिरधारी सारस्वत आदि मौजूद थे।

महेश तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर बैठक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को माहेश्वरी समाज की ओर से महेश तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक के आयोजन किए गए। महेश तिरंगा यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पहली बैठक उधना-पांडेसरा-सचिन सभा की हुई। बैठक में बताया कि सभा की ओर से दो सौ बाइकर्स यात्रा में शामिल होंगे। दूसरी बैठक वेसू-भरथाणा सभा के साथ की गई। सभा ने यात्रा में दो सौ बाइकर्स के शामिल होने का आश्वासन दिया। तीसरी बैठक पूणाकुंभारिया सभा के साथ आयोजित की गई और चार सौ सदस्यों के शामिल होने की बात कही गई। शाम को सिटीलाइट के माहेश्वरी भवन में ओल्डसिटी सभा के साथ बैठक आयोजित की गई और महेश तिरंगा यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में माहेश्वरी महासभा के सभापति, महामंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सेमिनार में दी जानकारी

चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से बौद्धिक संपदा अधिकार, ट्रेडमार्क और ब्रांड प्रोटेक्शन पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेडमार्क एंड आइपीआर कंसल्टेंट डॉ. अनिल सरावगी ने जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग