विविध भारत

​…जब PM मोदी ने साथ चल रहे मंत्री से पूछा- गरम कपड़े क्यों नहीं पहन रखे

भाजपा संसदीय दल की बैठक में सामने आया रोचक वाकया वी. मुरलीधरन को गरम कपड़ों में न देख PM ने पूछा सवाल

less than 1 minute read
h.png

नई दिल्ली। अपनी गंभीर शैली के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर साथी नेताओं के साथ हंसते-मुस्कुराते भी नजर आए हैं।

कुछ ऐसा ही वाकया मंगलवार को उस समय देखने को मिला जब वह संसद परिसर में पहुंचे।

संसद भवन ( Parliament House ) की लाइब्रेरी बिल्डिंग ( Library building ) स्थित बालयोगी ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के संसदीय दल की मीटिंग थी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही संसद भवन पहुंचे तो उनकी नजर साथ में चल रहे विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन पर गई।

दरअसल, मुरलीधर ने ठंड होने के बावजूद भी केवल कुर्ता ही पहलने हुए थे। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको देखा तो उन्होंने विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन को टोक दिया।

पीएम मोदी ने उनसे गरम कपड़े न पहनने का कारण पूछा, जिस पर मुरलीधरन ने उनको बताया कि वह कुर्ते के नीचे गरम कपड़े पहने हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश राज्य मंत्री के बीच इस बातचीत को वहां जिसने भी देखा और सुना बिना मुस्कुराए न रह सके।

Updated on:
04 Feb 2020 01:42 pm
Published on:
04 Feb 2020 01:30 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब