विविध भारत

शरीफ की पार्टी के सांसद ने पूछा, हाफिज को हमने क्यों पाल रखा है

PML-N के एक सांसद ने जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
2 min read
Oct 07, 2016
hafiz saeed
hafiz saeed
इस्लामाबाद। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी में आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीएमएल-एन के एक सांसद ने जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पाकिस्तान के समाचार पत्र द डॉन के मुताबिक गुरुवार को नेशनल असेंबली की फॉरेन अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पाकिस्तान के दुनिया में अलग थलग पडऩे पर चर्चा हुई। मीटिंग में पीएमएल-एन के सांसद राणा मोहम्मद अफजल ने पूछा,आखिर हाफिज सईद जैसे नॉन स्टेट एक्टर्स को हम बढऩे का मौका क्यों दे रहे हैं। क्यों नहीं हम हाफिज जैसे लोगों के पर कतर रहे हैं? हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है,जिसकी वजह से हमने उसे पाल रखा है।

राणा ने कहा, हमारी विदेश नीति के ये हाल हो गए हैं कि हम आज तक हाफिज सईद जैसे लोगों को खत्म नहीं कर पाए हैं। भारत उसका मसला हमें घेरने के लिए उठाता है। फॉरेन डेलिगेशन भी उसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की खास वजह मानते हैं। फ्रांस के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए राणा ने कहा कि वहां लोगों ने कश्मीर के हालात पर बात की। ये भी पूछा कि हाफिज का नाम ही हर बार सामने क्यों आता है?

राणा के मुताबिक उन्होंने अपने 25 साल के राजनीतिक करियर में सईद का नाम बहुत कम सुना लेकिन दुनियाभर में उसे खतरनाक शख्स माना जाता है। हमें ये समझना होगा कि कश्मीर मसले में वो हमारे लिए अच्छा साबित हुआ या बुरा? कश्मीर पर सरकार का रूख सही है लेकिन उन संगठनों पर बैन लगाया जाना चाहिए जो देश की बेइज्जती करा रहे हैं। भारत सईद के नाम पर पाकिस्तान को दुनियाभर में बदनाम कर रहा है।

बुधवार को पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र में विपक्ष के नेता एतजाज एहसान ने भी नॉन स्टेट एक्सर्ट पर सवाल उठाए थे। एहसान ने कहा था,हम दुनिया में अकेले पड़ गए हैं। इसकी वजह ये है कि हमारे यहां नॉन स्टेट एक्टर्स खुलेआम घूमते हैं। ये इस्लामाबाद और कराची में भाषण देते हैं।
Published on:
07 Oct 2016 10:37 am
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी