विविध भारत

बिहारः जनशताब्दी एक्सप्रेस से 35 लाख रुपए, 14 बोतल शराब बरामद

गया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी से मंगलवार रात 35 लाख रुपये नकद और 14 बोतल विदेशी शराब बरामद की
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2016, 1:00 PM IST
35 Lakh Old Currency Notes Found In Train In Gaya
35 Lakh Old Currency Notes Found In Train In Gaya
गया। बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) की एक बोगी से मंगलवार रात 35 लाख रुपये नकद और 14 बोतल विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

गया राजकीय रेल पुलिस थाना के प्रभारी परशुराम सिंह ने बुधवार को बताया कि ट्रेन में औचक छापेमारी की गई तथा सभी बोगियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोगी संख्या डी-10 में एक लावारिस बैग पर नजर पड़ी। पुलिस ने सभी यात्रियों से बैग के विषय में पूछा, परंतु किसी यात्री ने इस पर दावा नहीं किया।

जब बैग खोला गया तब उनमें से 500 रुपये के 70 बंडल यानी 35 लाख रुपये और 14 बोतल शराब बरामद किए गए। बरामद सभी 500 रुपये के नोट पुराने हैं।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर विभाग को दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पटना हवाई अड्डा से एक दिसंबर को 1.20 करोड़ रुपये के साथ दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।
Published on: