विविध भारत

सीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर

आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर बताई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2021, 2:26 PM IST
ramnath_kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सीने में तकलीफ की शिकायत के तत्काल बाद दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। आर्मी हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा बयान में कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की बात नहीं है।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं राष्ट्रपति
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में तकलीफ होने के बाद सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वो आर्मी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिवस पर दी थी बधाई
इससे पहले आज सुबह ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांग्लादेश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के बेहतर भविष्य की कामना भी की थी।

3 मार्च को सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 मार्च को आर्मी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगवाया था। टीका लगवाने के बाद उन्‍होंने देश में सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान चलाने के लिए कोरोना वारियर्स को धन्‍यवाद दिया था। इसके साथ ही सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।

Updated on:
26 Mar 2021, 2:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र