विविध भारत

मेरठ: महापंचायत में बोलीं प्रियंका गांधी-पीएम किसानों का सम्मान नहीं करना जानते

Highlights कहा, कांग्रेस किसानों के साथ, चाहे 100 दिन लग जाएं या 100 साल। प्रियंका ने कहा, पीएम और देश की सरकार को उनका आदर नहीं करना।
2 min read
Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान बीते कई माह से दिल्‍ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस किसानों का खुला समर्थन करने में लगी है। इन दिनों किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) का आयोजन कर रही है।

इस क्रम में पश्चिमी यूपी के मेरठ में कांग्रेस पार्टी की किसान महापंचायत जारी है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

उन्‍होंने कहा कि कृषि कानून को वापस लेने के लिए कितने भी साल लग जाएं, कांग्रेस आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इसके लिए चाहे 100 दिन लगे या 100 साल कांग्रेस और किसान पीछे नहीं हटने वाले हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ये तीन कानून आपकी भलाई के लिए हैं या पीएम मोदी के खरबपति मित्रों की भलाई के लिए बनाएं गए हैं? आज सौ दिन पूरे हो चुके हैं, लाखों किसान सीमा पर बैठे हुए हैं। अगर ये कानून आपके लिए बनाए जाते तो लाखों लोग सीमा पर क्यों बैठे हैं? इसके साथ उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी दिल्ली की सीमा पर इसलिए नहीं जा सकते क्योंकि वो किसानों का सम्मान नहीं करना जानते हैं उनकी सरकार उद्योगपतियों के लिए चल रही है, बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए के लिए चल रही है।

किसानों का संसद में हुआ अपमान

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज किसान लाखों की संख्या में दिल्ली सीमा पर अपनी हक की लड़ाई लड़ रहा है। तो क्या इस देश के पीएम और देश की सरकार को उनका आदर नहीं करना चाहिए? क्या वो उस लायक नहीं कि आप उनसे मिले? भयंकर सर्दी थी, बिजली काटी गई फिर भी किसान यहां से हिले नहीं। प्रियंका ने कहा कि आप सोचते हैं कि आपको उनके पास नहीं जाना चाहिए। राहुल गांधी ने संसद में किसानों की मौत का मामला उठाया था, मगर किसानों की मौत पर सभी मौन रहे। इस सत्ता पक्षा का कोई भी सदस्य खड़ा नहीं हुआ। जबकि किसानों का आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान हुआ है।

Published on:
07 Mar 2021 07:12 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य