विविध भारत

मुश्किल में सिद्धूः 30 साल पुराने रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, सजा पर फिर होगा विचार

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की एक पीठ मृतक के परिवार के सदस्यों की ओर से दायर एक पुनर्विचार याचिका पर गौर करने पर सहमत हो गई

2 min read
मुश्किल में सिद्धूः 30 साल पुराने रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, सजा पर फिर होगा विचार

नई दिल्ली। अपनी बेबाक बोल और खिलंदर अंदाज वाले पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। फिर चाहे वो पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री की ताजपोशी में शामिल होना हो या फिर विरोधियों का निशाने पर होना। लेकिन इन सबके बीच सिद्धू की मुश्किलें एक बार फिर दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं। दरअसल सिद्धू को 30 साल पुराने रो़ड रेज मामले में बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट सिद्धू को सुनाई गई सजा पर फिर से विचार करने पर सहमत हो गया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने सिद्घू को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

ये भी पढ़ें

नई मुश्किल में नवजोत सिंह सिद्धू, बंद बोतल से फिर बाहर आया रोड रेज का जिन्न

आपको बता दें कि 15 मई को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था जिसमें उन्हें गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था और उन्हें तीन साल जेल की सजा भी सुनाई गई थी। कोर्ट ने हालांकि उन पर आईपीसी की धारा 323 के तहत एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

पुनर्विचार याचिका पर गौर करने को राजी कोर्ट
मृतक के परिवार के सदस्यों की ओर से दायर एक पुनर्विचार याचिका पर गौर करने सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की एक पीठ ने पुनर्विचार याचिका पर गौर करने की सहमति जताई है। यही नहीं इस मामले में अब सिद्धू को एक नोटिस जारी किया गया है। न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति कौल की एक पीठ ने 15 मई को सिद्धू के सहयोगी और सह-आरोपी रूपिन्दर सिंह संधू को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। आईपीसी की धारा 323 के तहत अधिकतम एक वर्ष जेल की सजा या एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया या दोनों लगाया जा सकता है।

आपको बता दें कि 27 दिसंबर 1988 को पटियाला में सड़क पर 65 वर्षीय गुरनाम सिंह से बहस के बाद सिद्धू के मुक्का मारने से उनकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पिछली सुनवाई के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा 2012 में एक चैनल को दिए इंटरव्यू को सबूत के तौर पर पेश किया था। इसमें सिद्धू ने स्वीकार किया था कि उनकी पिटाई से ही गुरनाम सिंह की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें

गरीबों को कैसे मिले न्याय, विधिक सहायता पर खर्च के मामले में यूपी फिसड्डी
Published on:
13 Sept 2018 08:37 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा