विविध भारत

बजट के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, गरीब रथ को लेकर किया बदलाव

Indian Railway का बड़ा कदम Garibrath Train में करने जा रहे बड़ा बदलाव कम हो जाएंगी सीटों की संख्या और भी होंगे बदलाव

less than 1 minute read
गरीब रथ में होने जा रहा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली।बजट 2020 ( budget 2020 ) में नाकाम रही मोदी सरकार ( Modi govt ) अब रेलवे के जरिये भी लोगों पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। रेलवे ने गरीब रथ ( Garib Rath ) में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने बेडरोल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एसी कोच में बेडरोल की चोरी होने की घटनाओं के बाद अब फैसला लिया गया है कि दुरंतो ( Duranto ) और अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेनों ( Express train ) की तरह गरीब रथ में भी यात्रियों के लिए इसे लेना जरूरी होगा।

रेलवे के मुताबिक इसका शुल्क किराए के साथ ही शामिल होगा। इसके लिए यात्रियों को 25 रुपये चुकाने होंगे। आपको बता दें ट्रेनों में यात्री की सुविधा के लिए रेलवे आमतौर पर बेडरोल मुहैया कराता है। जिसका शुल्क किराए में शामिल रहता है। लेकिन सिर्फ गरीब रथ में ही बेडरोल का शुल्क यात्री अपनी इच्छा के साथ देता है।

15 मई से अनिवार्य होगा बेडरोल
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं के चलते रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब गरीब रथ में भी बेडरोल अनिवार्य हो गया है। ये व्यवस्था 15 मई से शुरू होगी।

कम होगी सीटों की संख्या
रेलवे साफ्टवेयर को अपडेट करने के साथ विभाग को ट्रेन के कुछ कोच में सीट कम करेगा ताकि बेडरोल के लिए जगह बनाई जाए।
दरअसल जितनी सीटें बेडरोल की वजह से कम होगी, रिजर्वेशन सिस्टम में उस हिसाब से सीटों की बुकिंग में बदलाव होगा। यानी अब गरीब रथ में सीटों की संख्या भी कम होने वाली है।

Published on:
04 Feb 2020 04:43 pm
Also Read
View All