विविध भारत

राम रहीम के डेरे की तलाशी खत्म, गुफा में मिला गुप्त गर्भपात क्लीनिक

तलाशी अभियान शुरू करने से पहले सिरसा और इसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया था। साथ ही कई हजार जवानों की तैनाती भी की गई थी
2 min read
dera search operation

नई दिल्ली: राम रहीम के डेरे की तलाशी का अभियान रविवार को खत्म हो गया। यह अभियान शुक्रवार को शुरु हुआ और लगातार तीन दिन तक चला। हालांकि डेरे से आज क्या-क्या मिला इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। इससे पहले तलाशी अभियान के दौरान डेरे से कई सारी खुफिया जानकारियां बाहरी निकलीं। इनमें अवैध गर्भपात क्लीनिक, टकसाल से अपनी खुद की करेंसी की छपाई, पटाखा फैक्ट्री से लेकर गर्ल्स हॉस्टल तक जाने वाली सुरंग एवं अन्य कई महत्वपूर्ण व चौंकाने वाली जानकारियां शामिल हैं।

कर्फ्यू में धीरे-धीरे दी जाएगी ढील
तलाशी अभियान शुरू करने से पहले सिरसा और इसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया था। साथ ही कई हजार जवानों की तैनाती भी की गई थी। अब तलाशी अभियान खत्म होने के बाद कर्फ्यू में धीरे-धीरे ढील दी जाएगी।

तलाशी अभियान के तहत जांच दल को एक खुफिया रास्ता भी मिला। जो राम रहीम की गुफा से साध्वियों के आश्रम तक जाता है। इस रास्ते ने बलात्कारी बाबा राम रहीम और उसके डेरे पर कई सवाल खड़े कर दिए। तलाशी अभियान शुरू करने से पहले सिरसा और इसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया था। साथ ही कई हजार जवानों की तैनाती भी की गई थी।

मामले में हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मेहरा ने बताया कि जांच दल को तलाशी के दौरान एक खुफिया रास्ता मिला। इस रास्ते की जांच करने पर पता चला कि यह रास्ता साध्वियों के आश्रम तक जाता है। आशंका जताई जा रही है कि राम रहीम अपनी काली करतूतों को अंजाम देने के लिए इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल करता था। वहीं राम रहीम की गुफा में मिली ड्रेस और हनीप्रीत की बुटीक को सील कर दिया गया है।

कंकालों की जांच के लिए बुलाई गई टीम
वहीं डेरे में कंकाल होने की खबरों पर सतीश मिश्रा ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई है। उनके मुताबिक रविवार से खुदाई का काम शुरू हो सकता है।

विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री को किया गया सील
वहीं दूसरी ओर डेरे की तलाशी के दौरान एक विस्फोटक बनाने की अवैध फैक्ट्री बरामद हुई है। प्रशासन की ओर से फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया है। वहीं विस्फोटक बनाने वाले पदार्थों और पटाखों को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गर्ल्स हॉस्टल में मिली थी खुफिया अलमारी
वहीं गुरुवार को डेरे के गर्ल्स से लड़कियों का आजाद करवाने पहुंची बाल कल्याण की टीम को एक अलमारी मिली थी। बाल कल्याण विभाग की टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि टीम जब राम रहीम के जेल जाने के बाद उन्होंने आश्रम की जांच शुरू की। इस दौरान उन्हें एक अलमारी मिली, जिसमें ताला बंद था। ताला तोड़ने पर बाबा की गुप्त अलमारी का राज सामने आया। ये अलमारी सीधे राम रहीम की गुफा में खुलती है।

Updated on:
10 Sept 2017 07:24 pm
Published on:
10 Sept 2017 06:24 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Surajpur Incident: खेलते-खेलते माता-पिता को रुला गया 3 साल का कृष्णा, कुएं में तैरती दिखी रस्सी तो खाली किया पानी

आणंद में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में निकाली जनआक्रोश रैली, की नारेबाजी

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली