विविध भारत

बटमालू में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना ने पत्रकार शुजात बुखारी के हत्‍यारे को घेरा

रिहायशी इलाके में आतंकियों के छिपे होने से सेना को खुलकर ऑपरेशन चलाने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 3:03 PM IST
Feature image

नई दिल्‍ली। कश्‍मीर के बटमालू क्षेत्र में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सुबह से ही जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने पत्रकार शुजात बुखारी के हत्‍यारे को घेर लिया है। बता दें कि रविवार तड़के शुरू हुई इस मुठभेड़ में विशेष अभियान दल (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया। जबकि पुलिस का एक कॉन्स्टेबल और सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर लिखे जारे ते मुठभेड़ जारी रहने की सूचना है।

रिहायशी इलाके में छिपे में आतंकी
स्‍थानीय पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने घेर लिया। यहां सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर नवीद जट्ट को घेर लिया है। नवीद जट्ट पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा बताया जाता है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि श्रीनगर के बटमालू में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। वैद ने कहा कि इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इसमें एसओजी का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा बलों को आतंकियों की रिहायशी इलाके में छिपे होने के कारण खुलकर ऑपरेशन चलाने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुठभेड़ स्‍थल से कुछ ही दूरी पर है परेड ग्राउंड
जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस के मुताबिक आतंकियों की योजना स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले को अंजाम देने की थी। इसकी खबर सुरक्षाबलों को मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन शनिवार देर रात से ही शुरू कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक आतंकी जिस इलाके में छिपे हैं वहां से परेड ग्राउंड मात्र तीन किलोमीटर ही है। ऐसे में वह कई दिनों से यहां रेकी कर रहे थे।

देशभर में हाई अलर्ट
आपको बता दें कि इससे पहले बारामुल्ला जिले के रफियाबाद में आठ अगस्त को सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों का जखीरा भी जब्त किया गया था। आतंकियों के पास से आठ हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। आतंकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़े साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे। खुफिया एजेंसियों ने इस घटना के बाद से देशभर में हाई-अलर्ट जारी कर दिया था।

Published on: