विविध भारत

शशि कपूर के निधन पर हुए मधुर भंडारकर ट्रोल, जानिए क्या है मामला

शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे ऑफिस में संवेदना भरे कॉल आ रहे हैं। मेरी मौत की खबर अतिशयोक्ति नहीं है लेकिन समय से पहले दी जा रही है।'
2 min read
shashi tharoor, shashi kapoor

मुंबई: 4 दिसबंर को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि देने के लिए फोन करने लगे। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के दफ्तर में भी लोगों ने शोक जताते हुए फोन करने लगे। इससे घबराए शशि थरूर ने ट्वीट किया। शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे ऑफिस में संवेदना भरे कॉल आ रहे हैं। मेरी मौत की खबर अतिशयोक्ति नहीं है लेकिन समय से पहले दी जा रही है।' थरूर ने टवीट कर कहा कि 'एक महान अभिनेता, स्मार्ट, असाधारण सुंदर और एक नाम जो अक्सर मेरे लिए कई बार उलझन भर रहा। मुझे शशि कपूर याद आएंगे। उनके परिवार और फैन्स को सांत्वना।' स्पष्टीकरण के बाद उन्होंने अभिनेता शशि कपूर की मौत पर दुःख व्यक्त किया।

दरअसल, एक अंग्रेजी समाचार चैनल ने ट्वीट किया कि 'फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने शशि थरूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।' जिसके बाद थरूर के फैंस ने सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए शोक संदेश देने लगे। कुछ ही समय लोगों ने थरूर के कार्यालय में काफी फोन कर संवेदना प्रकट करने लगे। जिसके बाद थरूर को ट्वीट कर जिंदा होने का प्रमाण देना पड़ा। बता दें कि 79 साल के शशि कपूर ने 4 दिसबंर को आखिरी सांस ली।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित थे शशि कपूर

शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर के पुत्र और राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। दोनों भाई के पहले ही निधन हो चुके हैं। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शानदार अभिनेता थे शशि

शशि कपूर ने हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों में अभिनय किया था। 60 के दशक में जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, आवारा, आग, रोटी कपड़ा और मकान, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन 80 के दशक में पत्नी की मौत के बाद उनकी भी तबीयत खराब रहने लगी और धीरे-धीरे वह फिल्मों से दूरी बनाने लगे।

Published on:
04 Dec 2017 10:52 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video