विविध भारत

शिकोहपुर लैंड डीलः भूपेंद्र हुड्डा और सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज, धोखाधड़ी का आरोप

शिकोहपुर लैंड डील को लेकर यह केस दर्ज कराया गया है। इस मामले के चलते गांधी परिवार समेत पूरी कांग्रेस बैकफुट पर आ गई थी।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 9:18 PM IST
Vadra
शिकोहपुर लैंड डीलः भूपेंद्र हुड्डा और सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज, धोखाधड़ी का आरोप

गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन घोटाले को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर में डीएलएफ कंपनी और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज का भी नाम शामिल है। यह मुकदमा गुरुग्राम के खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। दोनों दिग्गजों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। शिकोहपुर लैंड डील को लेकर यह केस दर्ज कराया गया है। इस मामले के चलते गांधी परिवार समेत पूरी कांग्रेस बैकफुट पर आ गई थी।

...यह है आरोप

भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही यह मामला काफी सुर्खियों में आया था, जिसके बाद से अब तक रॉबर्ट वाड्रा के बहाने विपक्ष गांधी परिवार को जमकर निशाने पर लेता रहा है। गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट पर बेहद सस्ती जमीन खरीदने और सरकार की मदद से लैंड यूज चेंज कराने के बाद इसे बेहद ज्यादा कीमतों पर बेचने का आरोप लगा था। सरकार में रहने के दौरान इस मामले को दबाने का भी आरोप लगा था।

फिर गर्माया सियासी गलियारे का माहौल

इस मामले में अब एक बार फिर से सियासी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया और कहा कि चुनाव नजदीक है इसलिए इस तरह के केस दर्ज कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह शिकायत किसी ने व्यक्तिगत तौर पर की थी, जिसके बाद कानून अपना काम कर रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2015 और लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान भी इस मामले को लेकर जमकर बवाल मचा था।

Published on: