15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा-रानी के क्षेत्र में जातीय संघर्ष, दलितों ने ठाकुरों को एससी-एसटी एक्ट में फंसाया

सर्वसमाज ने की महापंचायत, कहा- दलित कर रहे उत्पीड़न, पूर्व मंत्री ने पुलिस से कहा- मामले की निष्पक्ष जांच की जाए पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी भी आए पंचायत में

3 min read
Google source verification
Aridaman singh

Aridaman singh

आगरा। संसद द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन किया गया है। इसके तहत रिपोर्ट दर्ज होने पर तत्काल गिरफ्तारी और छह माह बाद जमानत होनी है। सर्वसमाज इसका विरोध कर रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। इसके विपरीत खटीक समाज ने ठाकुर समाज के लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे लेकर सर्वसमाज ने पंचायत की। लोगों ने कहा कि दलित लोगों को झूठा फँसा रहे हैं। एससी-एसटी एक्ट के नाम पर धमकाया जा रहा है। जीना मुश्किल हो गया है। पंचायत में बाह से पूर्व विधायक अरिदमन सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि निष्पक्ष जांच की जाए। बाह से इस समय रानी पक्षालिका सिंह विधायक हैं।

क्या है मामला

थाना पिनाहट के अंतर्गत गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे टीचर्स कालोनी निवासी विजय सिहं के पशु ब्लॉक परिसर की बाउन्ड्री से लगे पेड़ों की छाया में बँधे हुए थे। तभी खटीक मोहल्ला निवासी गौरव, विमल, सूरज व मोनू ने पेड़ काट दिया। इसका दुर्गेश ने विरोध किया। गाली गलीज के साथ दोनों ओर से पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष से विजय सिंह व दुर्गेश तथा दूसरे पक्ष से गौरव खटीक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।

शाम को फिर पथराव

गुरुवार की शाम को दोनों ओर से फिर पथराव हुआ। दोबारा मौके पर पहुंची पुलिस ने पैदल मार्च किया। रात भर कॉलोनी में पुलिस तैनात रही। रात को दोनों ओर से तहरीर दी गयी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ही इस मामले मे चार लोगों द्वारा अलग-अलग तहरीर दी गयी है। ठाकुर समाज द्वारा विजय सिहं की तहरीर पर गौरव, राजेन्द्र, ऊषा, ज्ञानवती, द्रोपद विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिंकी पत्नी रामनिवास की तहरीर पर आलोक, अनूप, शैलू, गजेन्द्र, योगेन्द्र व 10-12 अज्ञात के नाम से मुकदमा दर्ज किया गया है।

जो लोग बाहर, उनके खिलाफ रिपोर्ट

खटीक समाज की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विजयपाल, श्याम, सुन्दर, शिवम, फौजी का लड़का कुलदीप, तुलसी व 10-12अज्ञात के नाम से एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट खटीक समाज की द्रोपा पत्नी राजेन्द्र ने दर्ज कराई है। खटीक समाज की ऊषा पत्नी हरिओम की तहरीर पर छोटू व प्रभू समेत 10-12 अज्ञात के नाम से एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन लोगों के नाम से एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लिखा गया है, ये सभी लोग कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं। ये लोग झगड़े के समय भी मौजूद नहीं थे।

अरिदमन ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलेंगे
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कस्बा के राजाखेड़ा रोड स्थित बीएसए पब्लिक स्कूल में सर्वसमाज की महापंचायत आयोजित हुई। इसमें बाह के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह पहुंचे। लोगों ने उनके सामने एससी-एसटी एक्ट में झूठी रिपोर्ट का दुखड़ा रोया। महापंचायत में ठाकुर, ब्राह्मण गुप्ता, ,नाई बघेल, निषाद समाज समेत करीब पांच सौ लोगों ने भाग लिया। सबका कहना था कि दलित फर्जी रूप से एससी-एसटी एक्ट में फँसाने की धमकी देते हैं। महापंचायत में पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पिनाहट मोहसिन खान व उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बाह अरुण कुमार से पूर्व मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को बचाने की बात कही। पूर्व मंत्री ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे।