15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल को गोमूत्र से शुद्ध करने की योजना फेल: हिंदू संगठन के पदाधिकारी को थाने ले गई पुलिस

Taj Mahal vs. Tejomahalaya Controversy: आगरा के ताजमहल और तेजोमहालय के बीच विवाद चल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हिंदू संगठन गोमूत्र से ताजमहल को शुद्ध करने के लिए पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
गोमूत्र लेकर जाते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता को रोकते पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Taj Mahal vs. Tejomahalaya Controversy: आगरा के ताजमहल में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोमूत्र चढ़ाने के लिए जा रहे थे। पहले से ही सतर्क पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस से मूहांचाही भी हुई, लेकिन पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बैरियर पर ही रोक दिया। इस दौरान ताजमहल के अंदर जाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण ऐसा नहीं हो सका। पुलिस उन्हें लेकर थाने चली गई। मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है।

ताजमहल बनाम तेजोमहालय का विवाद

उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजमहल बनाम तेजोमहालय का विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू संगठन का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय है। उन्होंने महाशिवरात्रि पर गोमूत्र चढ़ाने की घोषणा की थी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज अपने समर्थकों के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट बैरियर पर पहुंचे। उनके साथ दो-तीन कार्यकर्ता भी थे। लेकिन समर्थक पुलिस को देखकर मौके से चले लिए। भगवा वस्त्र में केसरिया साफा पहनकर आगे बढ़ रहे नितेश भारद्वाज को भी पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोंक-झोंक भी हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही।

नितेश भारद्वाज ने कहा हमें एक दिन जाने की इजाजत नहीं

इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने कहा कि वह गोमूत्र से ताजमहल को शुद्ध करने के लिए आए थे। लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया, जबकि ताजमहल में उर्स के दौरान तीन दिनों का प्रोग्राम हुआ। गोमांस खाने वालों ने यह कार्यक्रम किया और हमें एक दिन भी जाने की इजाजत नहीं है। ताजगंज थाना पुलिस ने नितेश भारद्वाज को समझने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उसे जबरदस्ती लेकर ताजगंज थाना चली गई। ‌

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग