26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूकंप की अफवाह फैलाने वालों को मिलेगी सजा, खानी पड़ेगी जेल की हवा

अब कोई भी सोशल मीडिया पर भूकंप की अफवाह फैलाएगा तो उसे पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 Aug 2018, 4:46 PM IST

soical media

भूकंप की अफवाह फैलाने वालों को मिलेगी सजा, खानी पड़ेगी जेल की हवा

नई दिल्ली। अब भूकंप की झूठी ख़बर फैलाने वालों को जेल की हवा खानी होगी। अगर किसी ने भी सोशल मीडिया पर भूकंप की अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। दरअसल, कई दिनों से सोशल मीडिया पर भूकंप से संबंधित एक मैसेज वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: चोरी करने आए थे, कैश नहीं मिला तो बिरयानी खाकर लैपटॉप ले गए

कई दिनों से वायरल हो रहा है भूकंप आने का मैसेज

इस मैसेज में उत्तराखंड के चमोली में कुछ दिनों के भीतर भूकंप के पांच झटके आने वाले मैसेज फैलाए जा रहे हैं। मैसेज में कहा गया है कि भूकंप के झटके आठ रिक्टर स्केल के होंगे। लिहाजा मैसेज में सभी को सावधान रहने को भी कहा जा रहा है। वहीं, डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि उन्होंने इस मैसेज की विश्वसनियता जानने के लिए मौसम विभाग से बात की थी।

मौसम विभाग ने कहा भूकंप की नहीं की गई भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं की गई। इसके बाद डीआईजी ने आईटी सेल को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। अब पता लगाया जा रहा है कि इस मैसेज की शुरुआत कहां से हुई। इसके बाद आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-कश्मीर की पहली मुस्लिम महिला पायलट बनीं इरम हबीब

लोगों से अपील ना करें ऐसे मैसेज पर भरोसा

वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक ने भी सोशल मीडिया पर नजर रखने के आदेश दिए थे। उन्होंने जिस मैसेज के आधार पर आदेश जारी किया था, उस मैसेज भी लोग बेवजह आतंकित हो रहे हैं। इधर-उधर फोन धूमा कर अपनों के सही सलाम होने की जानकारी ले रहे हैं तो वहीं, सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रहे हैं। डीआईजी अजय रौतेला ने लोगों से अपील की है कि वह भ्रामक मैसेज से परेशान ना हो, क्योंकि इस तरह की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।