विविध भारत

श्रीलंका में नहीं रुक रही आतंकी घटनाएं, भारत ने नागरिकों से कहा-यात्रा करने से बचें

लगातार आतंकी हमलों से दहली श्रीलंका भारत ने अपने नागरिकों ने के लिए जारी की एडवाजरी बहुत जरुरी होने पर ही करें यात्रा, दूतावास के संपर्क में रहें: MEA
2 min read
Apr 27, 2019
MEA sri lanka advisory
श्रीलंका में नहीं रुक रही आतंकी घटनाएं, भारत ने नागरिकों से कहा-यात्रा करने से बचें

नई दिल्ली। श्रीलंका ( Sri Lanka Blasts) में ईस्टर के दिन हुए सिलसिलेवार आतंकी हमले ( easter attack ) की चर्चा अभी थमी भी नहीं है, इसी बीच कल्मुनाई शहर में सेना और एक आतंकियों के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 लोग मारे गए। इसे लेकर भारत समेत श्रीलंका कई पड़ोसी देशों ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ना करें श्रीलंका की अनावश्यक यात्रा: भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि श्रीलंका में 21 अप्रैल 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद की सुरक्षा की स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को श्रीलंका की अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है। भारत ने शनिवार को अपने नागरिकों को श्रीलंका की अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी।

मुश्किल समय में भारतीय उच्चायोग से करें संपर्क

मंत्रालय ने कहा गया है कि अगर किसी को आवश्यक या आपातकालीन स्थिति में ही श्रीलंका की यात्रा करें। इस दौरान किसी भी सहातया के लिए कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग या कैंडी स्थित सहायक उच्चायोग या हंबनटोटा और जाफना स्थित वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकता है।

अमरीका ने भी जारी की एडवाइजरी

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट केे बाद अमरीका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को श्रीलंका जाने से बचने को कहा है। अमरीका ने कहा कि फिलबाल वहां की यात्रा पर पुनर्विचार करना होगा। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी यात्रा एडवाइजरी में यात्रा खतरे का स्तर बढ़ा कर तीन कर दिया है।

253 लोगों की मौत को बाद फिर हुआ एनकाउंटर

बता दें कि श्रीलंका में ईस्टर के अवसर पर रविवार को कई बम धमाके हुए जिनमें 253 लोगों की जानें गईं और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। श्रीलंका में गृहयुद्ध समाप्त होने के एक दशक बाद की ये सबसे घातक हमले थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बीती रात गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई जिनमें छह बच्चे शामिल हैं। यह गोलीबारी तब हुई जब सुरक्षा बल संदिग्ध आतंकियों के एक ठिकाने की तलाशी ले रहा था।

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
27 Apr 2019 10:37 pm
Published on:
27 Apr 2019 10:37 pm