विविध भारत

CBI को सुधारेंगे श्री श्री रविशंकर, अधिकारियों को देंगे ‘दिव्य ज्ञान’

तीन दिवसीय वर्कशॉप में सीबीआई में इंस्पेक्टर रैंक और उससे ऊपर के अधिकारी भाग लेंगे।

2 min read
श्री श्री रविशंकर CBI को देंगे सकारात्मक ऊर्जा, आज से तीन दिवसीय वर्कशॉप होगी शुरू

नई दिल्ली। अंदरूनी विवाद से सुर्खियों में आई देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई अब आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की शरण में हैं। श्री रविशंकर सीबीआई के कर्मचारियों को हौसला बढ़ाने और उनमें सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए सीबीआई मुख्यालय में आज से तीन दिनों की वर्कशॉप का आयोजन होने जा रहा है। वर्कशॉप में 150 अधिकारी भाग ले रहे हैं। वर्कशॉप के पहले दिन का आगाज हो चुका है। श्री श्री रविशंकर की सीबीआई मुख्यालय पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। सीबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीबीआई के अंदर कामकाज और अफसरों के जीवन में सकारात्मकता लाने, तालमेल बेहतर करने और खुशनुमा माहौल बनाने के लिए श्री श्री की वर्कशॉप कराई जा रही है।

CBI निदेशक आलोक वर्मा दूसरे दिन भी पहुंचे सीवीसी मुख्‍यालय, दर्ज कराया अपना पक्ष

ये भी पढ़ें

CBI में विवाद के बीच 150 से ज्यादा बड़े अधिकारी आर्ट ऑफ लिविंग के वर्कशॉप में लेंगे भाग

बताया जा रहा है कि इस वर्कशॉप में सीबीआई में इंस्पेक्टर रैंक और उससे ऊपर के अधिकारी भाग लेंगे। बता दें कि यह वर्कशॉप तीन दिनों (10, 11 और 12 नवंबर) तक चलेगी जिसकी शुरुआत आज से होने जा रही है। श्री श्री रविशंकर ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक हैं।

सीबीआई विवाद: पूर्व स्पेशल डायरेक्टर का मोदी सरकार पर आरोप, कहा- अस्थाना के लिए मुझे हटाया था
सीबीआई के अंदर मचा है बवाल
बीते कई दिनों से सीबीआई के अंदर दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तनातनी चल रही है। जहां एक ओर सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा ने दो नंबर के अधिकारी राकेश अस्थाना पर दो करोड़ रुपए के घुस लेने का आरोप लगाया तो वहीं राकेश अस्थाना ने भी आलोक वर्मा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा दिए। इसके बाद से दोनों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर सरकार की भी किरकिरी होने लगी तो मोदी सरकार ने सीवीसी की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। इसको लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। उधर इस मामले पर सियासत भी जारी है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहा है। कांग्रेस का कहना है कि रफाल विमान सौदे की जांच से बचने के लिए सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा है।

ये भी पढ़ें

CBI निदेशक आलोक वर्मा दूसरे दिन भी पहुंचे सीवीसी मुख्‍यालय, दर्ज कराया अपना पक्ष

Updated on:
10 Nov 2018 11:05 am
Published on:
10 Nov 2018 10:54 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी