
CBI में विवाद के बीच 150 से ज्यादा बड़े अधिकारी आर्ट ऑफ लिविंग के वर्कशॉप में लेंगे भाग
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई और सरकार के बीच मचे घमासान को लेकर जमकर रानीति हो रही है। लेकिन इन सबके बीच सीबीआई के 150 अधिकारी इस विवाद से उपजे मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अध्यात्म का सहारा ले रहे हैं। दरअसल 150 से ज्यादा सीबीआई के बड़े अधिकारी संस्थान में सकारात्मकता बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के एक वर्कशॉप में भाग लेने के लेंगे। बताया जा रहा है कि इस वर्कशॉप में सीबीआई में इसमपेक्टर रैंक और उससे ऊपर के अधिकारी भाग लेंगे। बता दें कि यह वर्कशॉप तीन दिनों (10, 11 और 12 नवंबर) तक चलेगी जिसकी शुरुआत शनिवार को होगी। श्री श्री रविशंकर ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक हैं।
सीबीआई के अंदर मचा है बवाल
बता दें कि बहुत दिनों से सीबीआई के अंदर दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तनातनी चल रहा था। जहां एक और सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा ने दो नंबर के अधिकारी राकेश अस्थाना पर दो करोड़ रुपए के घुस लेने का आरोप लगाया तो वहीं राकेश अस्थाना ने भी आलोक वर्मा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा दिए। इसके बाद से दोनों के बीच तनातनी चलने लगी। इसको लेकर सरकार की भी किरकिरी होने लगी तो मोदी सरकार ने सीवीसी की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया। इसको लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है।
Updated on:
09 Nov 2018 06:00 pm
Published on:
09 Nov 2018 06:00 pm
