विविध भारत

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब केंद्र शासित प्रदेश, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी

स्वतंत्र भारत के 70 सालों के इतिहास में आज यानी 31 अक्टूबर एक ऐतिहासिक दिन भारत का स्वर्ग कहलाने वाले जम्मूू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं आज देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है

2 min read

नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के 70 सालों के इतिहास में आज यानी 31 अक्टूबर एक ऐतिहासिक दिन है। आज से भारत का स्वर्ग कहलाने वाले जम्मूू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।

आज देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है। इस खास अवसर पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों का उदय हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'जम्मू एवं कश्मीर' के केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के रूप में पुनर्गठन पर एक अधिसूचना जारी की है।

राज्य अब से दो केंद्रीय शासित प्रदेशों- एक, विधानसभा वाला जम्मू एवं कश्मीर वहीं दूसरा बिना विधानसभा वाले लद्दाख के रूप में अस्तित्व में है।

इसमें कहा गया कि 'जम्मू एवं कश्मीर सरकार' को अब 'केंद्र शासित जम्मू एवं कश्मीर सरकार' और 'केंद्र शासित लद्दाख प्रशासन' माना जाएगा।

30 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया कि वहां बने कुछ केंद्रीय कानून और नियम, जो कि अखंड जम्मू एवं कश्मीर पर लागू हैं, दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगे।

गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्य विधान परिषद सहित राज्य विधानमंडल को समाप्त कर दिया गया है और अब से इसे 'केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर की विधानसभा' के रूप में जाना जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि समय-समय पर संशोधित किए गए संविधान के सभी प्रावधान मौजूदा जम्मू एवं कश्मीर में पांच अगस्त 2019 से लागू हो गए हैं।

मंत्रालय ने आगे कहा कि पांच अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर के बीच किए गए किसी भी अधिसूचना या आदेश, नियम या नियुक्ति को 'संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसा कानून के अनुसार किया गया है।

ये भी पढ़ें

माडी शर्मा ने आयोजित किया था यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा, ऐसे चर्चा में आया नाम
Updated on:
31 Oct 2019 09:24 am
Published on:
31 Oct 2019 09:21 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा