विविध भारत

दिवाली पर IS कर सकता है दिल्ली-राजस्थान में हमला

त्यौहारी सीजन के दौरान आईएसआईएस देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान पर आतंकी हमला कर सकता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2015, 8:57 AM IST
ISIS training to kids
ISIS training to kids

नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन के दौरान आईएसआईएस देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान पर आतंकी हमला कर सकता है। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और राजस्थान पुलिस को फेस्टिवल सीजन के दौरान अलर्ट रहने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट ने अलर्ट को स्पेशल सेल के पास भेज दिया है, जो कि अब मामले पर गौर कर रहा है।

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली में आतंकी संगठन का कोई अकेला सदस्य हमला कर सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दो-तीन ग्रुप में आतंकी हमला नहीं कर सकते। इसके अलावा ये भी आशंका जताई जा रही है कि सिमी आतंकी संगठन भी आईएस के साथ जुड़ सकता है। सिमी को हमेशा से छोटे ग्रुपों में ही काम करते देखा गया है। आपको बता दें कि युवाओं का माइंड वॉश करने के लिए आईएस सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल कर रहा है।

पिछले कुछ महीनों में उसने कम से कम 30 भारतीयों को अपने जाल में फंसाया है। एजेंसी के पास उन सभी भारतीयों की पूरी सूची है, जिन्होंने आईएस से संपर्क किया था। आईएस के अलावा दिल्ली को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से भी हमले की धमकियां मिलती रहती हैं।

Published on: