विविध भारत

नितिन गडकरी की सौगात, देश के सभी टोल प्लाजा पर मार्च 2019 से शुरू होने वाली है ये सुविधा

इस संबंध में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका फैसला 18 जनवरी में लिया गया था।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 12:06 PM IST
Toll plazas across the nation will have public toilets by march 2019
नितिन गडकरी की सौगात, देश के सभी टोल प्लाजा पर मार्च से शुरू होने वाली है ये सुविधा

नई दिल्ली। स्वच्छ भारत मिशन की निर्धारित अवधि में अब करीब डेढ़ साल ही बचा है। सरकार इसको पूरा करने के लिए हर मुमकिन तरीका अपनाने की कोशिश में है। इसी क्रम में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सभी टोल प्लाजा पर मार्च 2019 तक शौचालय बनावाने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत देशभर के करीब 639 टोल प्लाजा पर मार्च तक पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाकर तैयार करने का टार्गेट है।

अब तक 63 फीसदी शौचालय तैयार

जानकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तय लक्ष्य में से करीब 63 फीसदी शौचालय पांच महीनों के अंदर ही तैयार कर दिए हैं, बाकी बचे हुए निर्माण के लिए मार्च 2019 तक का समय रखा गया है। इस संबंध में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारों पर पब्लिक टॉयलेट बनाए जाने का फैसला 18 जनवरी में लिया गया था। इसके तहत टोल प्लाजा के साथ-साथ पेट्रोल पंप, कॉमर्शियल कॉप्लेक्स, रेस्ट एरिया जैसे जगहों में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय के इंतेजाम करने की योजना है।

मार्च 2019 तक 639 टोल प्लाजा पर तैयार होंगे शौचालय

अधिकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरण (एनएचएआई) ने 31 मई 2018 तक पुरुषों के लिए 464 शौचालय और महिलाओं के लिए 453 शौचालय बनाकर तैयार कर दिए हैं। बचे हुए 175 (पुरुष) और 174 (महिला) शौचालयों का निर्माणा अभी जारी है। साथ ही अधिकारी ने ये भी दावा किया कि है कि मार्च 2019 तक सभी 639 टोल प्लाजा पर शौचालय बनाकर तैयार कर दिए जाएंगे।

शौचालयों की देखरेख इनकी जिम्मेदारी

इन शौचालयों की जिम्मेदारी राज्यों में तैनात एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ), मंत्रालय के अधिकारियों की होगी, जो ये सुनिश्चित करेंगे कि शौचालय इस्तेमाल करने लायक हो। शौचालय में पानी, बिजली की व्यवस्था, 24 घंटे साफ सफाई का ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि पेट्रोल पंपों, एनएच के किनारे कॉमर्शियल कॉप्लेक्स व रेस्ट एरिया आदि में मंत्रालय की ओर से तय नक्शे के अनुसार शौचालय बनाए जाने हैं।

काम के नहीं है अभी तक बने शौचालय

आपको बता दें कि अभी तक कई पेट्रोल पंपों पर जो शौचालय बने हैं, उनमें कई तरह कि दिक्कत आ रही हैं। कई के आकार काफी छोटे हैं तो कई शौचालयों में लाइट व पानी की व्यवस्था नहीं है। कई जगह पुरुष व महिला का शौचालय अलग नहीं होने से भी परेशानी आती है। लेकिन अब जो नए मानक के तहत शौचालय में तैयार किए जा रहे हैं उनमें समस्याएं नहीं होगी।

Published on: