विविध भारत

टूलकिट केसः दिशा रवि ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, इस बात की लगाई गुहार

टूल किट मामले में आरोपी दिशा रवि ने उठाया बड़ा कदम हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस को लेकर की अपील

2 min read
Feb 18, 2021
दिशा रवि

नई दिल्ली। किसान आंदोलन ( Kisan Andolan ) को वैश्विक स्तर पर फैलाने के लिए बनाए गए गूगल टूलकिट मामले ( ToolKit Case ) में बड़ी खबर सामने आई है। इस केस में आरोपी दिशा रवि ( Disha Ravi ) ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दिशा रवि ने अपील की है कि दिल्ली पुलिस की ओर से की गई पूछताछ या जांच सामग्री मीडिया में लीक ना की जाए।

दिशा ने अपनी याचिका में पुलिस को यह निर्देश देने की अपील की है कि पुलिस जांच तो करे लेकिन उनकी प्राइवेट चैट और बातों को किसी भी तीसरे पक्ष जिसमें मीडिया भी शामिल है, उससे शेयर नहीं किया जाए।

आपको बता दें कि दिशा को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार किया है। दिशा रवि को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोर्ट में पेश होने से पहले ही दिशा रवि ने हाई कोर्ट याचिका दाखिल की है। इस याचिका में दिशा रवि ने व्हाट्सएप चैट को लीक किए जाने का विरोध किया है।

दिशा ने कहा है कि मेरे प्राइवेट चैट जानबूझकर मीडिया में लीक किए जा रहे हैं। मैं इस पर प्रतिबंध की मांग करती हूं।

टीवी चैनलों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
यही नहीं दिशा रवि ने अपने याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत व्हाट्सऐप चैट लीक करने वाले टीवी चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिशा की मानें तो उनके और थर्ड पार्टी के बीच संवाद का सार्वजनिक करना निजता के उल्लंघन का मामला है।

दिशा रवि ने यह याचिका उस वक्त की है जब पुलिस जांच की कई बातें, दिशा के ग्रेटा थनबर्ग समेत कई लोगों से चैट के कंटेंट मीडिया में सामने आ रहे हैं। दिशा ने अपनी निजता का हवाला देते हुए याचिका दायर की है।

अब तक हुए कई खुलासे
दिल्ली पुलिस ने टूलकिट केस में कई खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक, पहला टूलकिट 23 जनवरी को बनाया गया था। जबकि दूसरा टूलकिट 31 को बना. दिशा ने ग्रेटा को 3 फरवरी को ये टूलकिट दिया था।

इसी टूलकिट को ग्रेटा ने लगती से सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जिसे बाद में उन्हें डिलीट करना पड़ा।

Published on:
18 Feb 2021 12:54 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा