विविध भारत

JNU में नारेबाजी करने वालों में 2 कश्मीरी छात्र भी शामिलः रिपोर्ट

जेएनयू स्टूडेंट्स ने बाहरी लोगों को कैम्पस में आने की इजाजत दी और भड़काऊ नारे लगाने दिएः रिपोर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2016, 12:48 PM IST
JNU
JNU
नई दिल्ली। JNUमें देश विरोधी नारेबाजी की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि नारेबाजी करने वालों में बाहरी लोगों के साथ कैम्पस के 2 कश्मीरी छात्र भी शामिल थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 फरवरी के बाद से ये छात्र कैम्पस से लापता हैं। 5 मेंबर वाली जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट 11 मार्च को वाइस चांसलर को सौंपी थी। रिपोर्ट में जिन दो कश्मीरी स्टूडेंट्स का नाम है। उनके नाम मुजीब गट्टू और मोहम्मद कादिर हैं।

बता दें कि पांच मेंबर्स वाली कमेटी को प्रोफेसर राकेश भटनागर ने लीड किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बदकिस्मती है कि जेएनयू स्टूडेंट्स ने बाहरी लोगों को कैम्पस में आने की इजाजत दी और भड़काऊ नारे लगाने दिए। रिपोर्ट में कैंपस के सिक्युरिटी अरेंजमेंट्स पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि नारेबाजी करने वालों को रोका नहीं गया। कमेटी ने जिस वीडियो की जांच की उसमें मुजीब गट्टू नारेबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, मुजीब भी कादिर के साथ नजर आ रहा है। उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के अलावा नौ और स्टूडेंट्स नारेबाजी में शामिल थे।

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 9 फरवरी को संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में एक प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया था। इसे कल्चरल इवेंट का नाम दिया गया था। जेएनयू में साबरमती हॉस्टल के सामने शाम 5 बजे उसी प्रोग्राम में कुछ लोगों ने देशविरोधी नारेबाजी की।
Published on: