विविध भारत

UNESCO World Heritage List में टाइगर रिजर्व समेत भारत के 6 स्थानों को मिली जगह

यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में महाराष्ट्र की मराठा सैन्य वास्तुकला, वाराणसी का गंगाघाट रिवरफ्रंट, हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट, मध्यप्रदेश के दो स्थल जिनमें नर्मदा घाटी स्थित भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शामिल हैं।

less than 1 minute read
May 20, 2021
UNESCO World Heritage List, India got 6 places including Tiger Reserve
UNESCO World Heritage List, India got 6 places including Tiger Reserve

नई दिल्ली। यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल करने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संस्था, एएसआई ने 9 स्थलों के नाम का प्रस्ताव दिया था, जिनमें से देश के छह स्थलों को संभावित सूची में शामिल कर लिया गया है। जिस पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खुशी जाहिर की है।

इस सूची में महाराष्ट्र की मराठा सैन्य वास्तुकला, वाराणसी का गंगाघाट रिवरफ्रंट, हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट, मध्यप्रदेश के दो स्थल जिनमें नर्मदा घाटी स्थित भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शामिल हैं। वहीं कांचीपुरम के मंदिरों को इस साल संभावित सूची में शामिल किया गया है।

इन जगहों को किया शामिल
यूनेस्को द्वारा 6 स्थलों को सूची में शामिल करने की खुशी में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि, "यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में जिन 6 स्थानों का चयन हुआ। उसमें मध्यप्रदेश से भेड़ाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भी शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "संस्कृति मंत्रालय के संगठन एएसआई ने 9 नामांकन भेजे थे, जिसमें से 6 को चयनित किया है। इसके लिए बहुत सारी बधाई देता हूं।"

9 का भेजा था नामांकन
दरअसल एएसआई ने यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में 9 स्थलों का नामांकन के लिए भेजा था। जिनमें मध्य प्रदेश की नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, मध्य प्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश की टेल वाइल्डलाइफ सेंचुरी, वाराणसी का प्रतिष्ठित रिवरफ्रंट और जियोग्राफी ऑफ कोंकण शामिल हैं। इनके अलावा तमिलनाडु स्थित कांचीपुरम के मंदिर, कर्नाटक का बेंकल महापाषाण स्थल, जम्मू की मुबारक मंडी, महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला नामांकन के लिए भेजे गए थे।

Updated on:
20 May 2021 01:25 pm
Published on:
20 May 2021 01:09 pm