विविध भारत

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले – सुरंग में फंसे हैं 34 लोग, उन्हें बाहर निकालना पहली प्राथमिकता

सुरंग में फंसे लोगों को बचाना पहला काम। सुरंग से मलवा निकालने का काम जारी है।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 3:13 PM IST
rk singh
सबसे पहले सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचना जरूरी है।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद से तपोवन टनल में अभी भी 34 लोग फंसे हैं। इस बीच जोशीमठ पहुंचे केंद्रीय आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती सुरंग में फंसे करीब 34 लोगों को बचाना हैं।

उन्होंने कहा कि अभी हम सुरंग के अंदर 70 मीटर तक गए हैं। करीब 180 मीटर तक और जाना है। किस तरह से हम सुरंग से मलवा निकाले इसके लिए संबंतिध पदाधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। इसलिए अभी हमारा लक्ष्य टनल में फंसे लोगों की जान को बचाना है।

शाम तक सफलता मिलने की उम्मीद

बता दें कि कुछ देर पहले उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि अब तक हमने 18 शव बरामद किए हैं। हमारे पास लापता लोगों की संख्या 202 है। राहत कार्य के तहत टनल में 80 मीटर तक मलबा हटा दिया गया है। आगे हमारी मशीनें लगी हुई हैं और हमें शाम तक कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
8 Feb 2021, 3:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र