विविध भारत

Utkal Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के निरंतर विकास की कामना की।

less than 1 minute read
पीएम मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी।

नई दिल्ली। उत्कल दिवस ( Utkal Day ) के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्विट में लिखा है कि मैं ओडिशा की अनूठी संस्कृति को नमन करता हूं। ओडिशा के लोगों ने भारत की प्रगति में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने राज्य के लोगों की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है। पीएम ने कहा कि ओडिश विकास की राह पर आगे बढ़े यही मेरी कामना है।

स्वामीगलु के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा

वहीं पीएम मोदी ने परम पावन डॉ. श्रीश्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को उनकी जयंती पर नमन किया है। पीएम मोदी ने ट्विट कर कहा है कि समाज की सेवा और गरीबों की देखभाल के स्वामीगलु के अनगिनत प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही सभी को उनके नेक विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

ओडिशा की समृद्ध विरासत पर देश को गर्व

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि मानवता को प्रेम और शांति का शाश्वत संदेश देने वाली इस भूमि की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, वास्तुकला, हस्तकला तथा नृत्य कला पर देश को गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा के निरंतर विकास के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

Updated on:
01 Apr 2021 10:41 am
Published on:
01 Apr 2021 09:29 am
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास