25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Snake Bite Case: आधी रात पत्नी की कलाई में डस लिया था सांप ने, पति ने सांप को मारकर ढक दिया और पत्नी को लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नहीं बच पाई जान
2 min read
Google source verification
Snake bite to woman

Ambikapur Snake bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सर्पदंश (Snake bite) के घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन सांप के डसने से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को रात 1.30 बजे कलाई पर करैत सांप ने डस लिया। महिला पति के साथ खाट पर सो रही थी। उसने पति को जगाकर कहा कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। जब पति ने टॉर्च जलाकर देखा तो खाट पर करैंत सांप था। फिर पत्नी को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके परिजन में मातम पसर गया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतौरीडौरा निवासी बसंती चेरवा पति जीतन 48 वर्ष 24 अगस्त की रात अपने पति के साथ खाट पर सोई थी। रात करीब 1.30 बजे कलाई में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ तो अचानक उसकी नींद खुल गई।

फिर उसने पति को जगाया और कहा कि किसी चीज ने काट लिया है। पति ने टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर पर डंडा करैत सांप (Banded Crait) पड़ा हुआ था। सांप को देखते ही वे समझ गए कि इसी ने डस लिया है।

Surguja Snake bite: सांप को मारकर ढंका

बिस्तर पर सांप को देखकर पति ने घर से डंडा निकाला और सांप (Husband killed snake) को मार डाला। मारने के बाद उसे ढंक दिया। फिर वह पत्नी को निजी वाहन से लेकर प्रतापपुर अस्पताल पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। फिर उसे एंबुलेंस से अंबिकापुर लाया गया। यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।

बिस्तर पर चढ़ जाता है करैत

जानकारों का कहना है कि करैत सांप (Crait Snake news) अक्सर पलंग या खाट पर सोए व्यक्ति को भी डस लेता है, जबकि अन्य सांप ऐसा व्यवहार नहीं करते। करैत सांप के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसके डसने के बाद व्यक्ति को तत्काल पता नहीं चल पाता, तब तक शरीर में जहर फैल चुका होता है। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते हैं, व्यक्ति की मौत हो जाती है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग