विविध भारत

नहीं रहे मां के दुलारे मशहूर अभिनेता शशि कपूर, मेरे पास मां है..

शशि कपूर हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों में अभिनय किया था। शशि कपूर 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था।

2 min read
 Veteran actor ShashiKapoor passes away in Mumbai at the age of 79. bollywood, amitabh bachhan

मुंबई: हिन्दी सिनेमा के जाने माने एक्टर ,प्रोड्यूसर और पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो पिछले तीन हफ्ते से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। शिशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं कपूर खानदान शोक में डूबा है।

शशि कपूर साल 2015 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। दोनों भाई के पहले ही निधन हो चुके हैं। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

160 फिल्मों में किया था काम

शशि कपूर हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों में अभिनय किया था। 60 की दशक में जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, आवारा, आग, रोटी कपड़ा और मकान, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन 80 के दशक में पत्नी जैनिफर कैंडल की मौत के बाद उनकी भी तबीयत खराब रहने लगी और धीरे-धीरे वह फिल्मों से दूरी बनाने लगे और फिर पिछले कुछ समय से वह बीमारी से परेशान चल रहे थे।

फिल्म दीवार में अमिताभ के साथ अच्छा अभिनव

बॉलीवुड में शशिकपूर और अमिताभ बच्चन की जो़ड़ी हिट मानी जाती रही है। फिल्म दीवार में दोनों का शानदार रहा है। अभिनय अमिताभ और शशि कपूर की फिल्म ‘दीवार’ को बॉलीवुड की एक माइलस्टोन फिल्म कहा जाता है। इसके अलावा बहुत सारी फिल्मों में शशि कपूर के शानदार अभिनय रहे हैं।

कुणाल कपूर है बेटे का नाम

शशि कपूर के 2 बेटे हैं। एक का नाम कुणाल कपूर है दूसरे के नाम करण कपूर है और बेटी का नाम संजना कपूर है। कुणाल कपूर 1981 में फिल्म आहिस्‍ता-आहिस्‍ता और 1982 में विजेता फिल्म में काम कर चुके हैं।

Updated on:
04 Dec 2017 11:00 pm
Published on:
04 Dec 2017 06:38 pm