विविध भारत

VIDEO: पंजाब के डीजीपी ने बम विस्‍फोट को लेकर जाहिर की इस बात की आशंका

डीजीपी ने घटना को लेकर राज्‍य की खुफिया एजेंसियों की नाकामी मानने से इनकार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 11:28 AM IST
punjab dgp
VIDEO: पंजाब के डीजीपी ने बम विस्‍फोट को लेकर जाहिर की इस बात की आशंका

नई दिल्‍ली। अमृतसर में एक धार्मिक कलीसिया पर ग्रेनेड हमले की सख्‍त भर्त्‍सना करते हुए पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से इस हादसे में तीन लोगों को मौंत हुई उससे साफ है कि यह एक आतंकवादी हमला हो सकता है। इस घटना को लेकर राज्‍य की खुफिया एजेंसियों की नाकामी मानने से इनकार किया। उन्होंने रविवार के हमले को लेकर कहा कि यह एक आतंकी हमला है।

सुरेश अरोड़ा ने आगे कहा कि पंजाब में कई तरह के आतंकी ग्रुप एक्टिव हैं। इन ग्रुप के बारे में हमें अलग-अलग तरह की इनपुट आती रहती हैं। खुफिया एजेंसियों से भी जानकारी मिलती रहती है कि उन्होंने अपने मॉड्यूल बदल ली हैं लेकिन ग्रुप के बारे में कोई स्पेसिफिक इनपुट नहीं था। उस हिसाब से मैं कहूंगा कि कोई खुफिया एजेंसियों की नाकामी नहीं है। अभी मैं कुछ भी अनुमान नहीं कर सकता कि ये किस तरह का अटैक है लेकिन हम तमाम एंगल से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सारी जानकारी साझा करेंगे।

Published on: