
चंडीगढ़। रविवार को अमृतसर के राजसांसी गांव में धार्मिक डेरे पर कथित आतंकी हमले में 3 लोगों की जान चली गई जबकि करीब 22 लोग घायल हो गए। इस घटना की जांच का जिम्मा nia को दिया गया है। रविवार देर रात NIA की टीम अमृतसर पहुंची। टीम की अगुवाई मुकेश सिंह कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हत्यारों का सुराग देने वाले को बड़ा इनाम देने की घोषणा की है। सीएम ने बम धमाके के आरोपियों को पकड़ने या जानकारी देने वाले को 50 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है। उधर इस बम धमाके के बाद आतंकियों के नए मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है।