विविध भारत

कभी एयर होस्टेस तो कभी उम्रदराज लड़की पर आया विजय माल्या का दिल, तीन शादी कर ऐसी रही उनकी लव लाइफ

Vijay Mallya : डिफॉल्टर घोषित विजय माल्या के भारत वापसी की बातें आ रहीं थी सामने, पर्सनल असिस्टेंट ने किया मना विजय माल्या 17 भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए लेकर भागा था
2 min read
Jun 04, 2020
vijay1.jpg

नई दिल्ली। देश के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भागे किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या (Vijay Mallya) इन दिनों दोबारा सुर्खियों में है। आज उनके भारत वापसी की खबरें थीं। माना जा रहा था कि भगोड़े कारोबारी माल्या को जल्द ही वापस लाया जाएगा। हालांकि उन्होंने खुद इन सभी बातों को नकार दिया है। माल्या के पर्सनल असिसटेंट ने कहा कि भारत लाए जाने को लेकर अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के सीनियर अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टी की है कि माल्या को अभी भारत लाने (Vijay Mallya Extradition) में वक्त लगेगा। वैसे आज हम आपको विजय माल्या की लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे, कि कैसे उन्हें पहली नजर में फ्लाइट में प्यार हुआ और बाद में उन्होंने तीन शादियां की।

बिजनेस टायकून रह चुके विजय माल्या शुरू से ही शौकीन मिजाज के रहे हैं। तभी पहली नजर में प्यार होने और हुस्न के जलवे में खो जाना उनकी पुरानी आदतों में शुमार है। तभी तो माल्या (Love Life) को कई बार प्यार हुआ है। 1986 में जब वह एयर इंडिया की फ्लाइट से अमेरिका जा रहे थे। तभी उनकी नजरें एयर होस्टेस समीरा तैयबजी से लड़ी थीं। पहली नजर में देखते ही माल्या को उनसे प्यार हो गया। दोनों की अक्सर मुलाकातें होने लगी। जो जल्द ही प्यार में बदल गई। समीरा माल्या से बड़ी थी, इसके बावजूद दोनों ने जशादी कर ली। हालांकि उनका साथ एक साल से ज्यादा न टिक सका। समीरा ने माल्या के बेटे सिद्धार्थ को जन्म दिया था।

विजय माल्या ने दूसरी शादी साल 1993 में उनकी बचपन की दोस्त रेखा से की। समीरा से रिश्ता टूटने के बाद माल्या अकेले हो गए थे। ऐसे में जैसे ही उन्हें पता चला कि रेखा का अपने पति से तलाक हो गया है। उन्होंने तुरंत रेखा को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मालूम हो कि इससे पहले रेखा दो शादियां और कर चुकी थीं। रेखा की लड़की लैला को अपनी माल्या ने गोद ले लिया था। इसके अलावा विजय माल्या के साथ लिएना और तान्या नाम की दो बेटियां हैं।

उम्र का आधा पड़ाव बीत जाने के बावजूद विजय माल्या के हसीन शौक नहीं छूटे। उन्होंने 63 साल की उम्र में लंदन में तीसरी शादी कर ली। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस पिंकी लालवानी के साथ सात फेरे लिए। पिंकी की खूबसूरती को देख माल्या उन पर फिदा हो गए थे। बताया जाता है कि माल्या शादी से दो साल पहले से पिंकी के साथ रह रहे थे।

Published on:
04 Jun 2020 07:23 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद