विविध भारत

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast देश के कई राज्यों में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश के आसार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मार्च के पहले सप्ताह में मैदानी इलाकों में लुढ़केगा पारा

2 min read
Feb 27, 2021
देश के कई राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश ( rainfall alert ) का असर साफ देखने को मिल रहा है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते भारत के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में मौसम ( Weather forecast ) में बदलाव दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों पर भी पड़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ के चलते शनिवार को उत्तरी उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं।

जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका है। खास बात यह है कि इन राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसका असर आने वाले हफ्ते में मैदानी इलाकों पर भी दिखने के आसार बने हुए हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में बरसेंगे बदरा
आईएमडी के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो असम से लेकर सिक्किम तक शनिवार को अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान
इसके साथ ही उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमाम सामान्य से अधिक रह सकता है। यानी मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सर्दी से राहत मिलेगी। बल्की लोगों को गर्मी का एहसास भी हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को सर्दी से पिछले कुछ दिनों राहत तो मिली है, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ने फरवरी के महीने में गर्मी का एहसास करा दिया है।

शुक्रवार सुबह हल्की गर्मी के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह हल्की धुंध भी रही।

आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आइएमडी के एडिशनल डायरेक्टर आनंद शर्मा के मुताबिक दिल्ली में शनिवार और रविवार को तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में यही उम्मीद है कि 1 और 2 मार्च के आसपास तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है।

उसके बाद हवा की दिशा बदल सकती है और पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम हो सकता है।

भुवनेश्वर रहा सबसे गर्म
ओडिशा में भी इन दिनों फरवरी का महीना काफी गर्म बीत रहा है। शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म दिन रहा।

Published on:
27 Feb 2021 07:56 am
Also Read
View All