विविध भारत

Weather Update: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, उत्तर भारत में शीतलहर के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update देशभर के ज्यादातर इलाकों में जारी है सर्दी का सितम उत्तर भारत में दो दिन जारी रहेगी शीतलहर, कई इलाकों में छाया रहेगा कोहरा पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

2 min read
Jan 02, 2021
बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज ( weather update ) काफी सर्द हो चला है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं ( Cold Waves ) के साथ ठंड में जोरदार इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में तो सर्दी ने 15 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा है। साल के पहले दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके रहे।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार साल के दूसरे और तीसरे दिन भी शीतलहर का असर दिखाई देगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत में जनवरी के महीने में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में उत्तर भारत में सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने हुए इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

4 जनवरी से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ 4 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है।

बारिश के ओले पड़ने के आसार
दरअसल अफगानिस्तान और इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती प्रवाह बना हुआ है। ऐसे में 4 जनवरी तक इसके मध्य पाकिस्तान की ओर बढ़ने की संभावना है।

इन प्रभावों के चलते 4 से 6 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
दो जनवरी से मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। तीन से छह जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शनिवार को मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में इसका सीधा असर ठंड में इजाफे के साथ देखने को मिलेगा।

दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली में शीत लहर के प्रकोप के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम रहा। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यही नहीं घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य हो गई।

इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे का असर
उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शनिवार और रविवार को शीतलहर के साथ कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

Published on:
02 Jan 2021 07:50 am
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच