विविध भारत

मौसम अपडेटः देश के 11 राज्यों में भारी बारिश के आसार, इन राज्यों में करवट लेगा मानसून

Weather Update देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक दिखेगा असर दो राज्यों में बदलेगी मौसम की चाल

3 min read
Sep 12, 2019

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर बड़ी जानकारी साझा की गई है। देश के कई राज्यों में अब भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमर और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर तक देश के 11 राज्यों में अच्छी बारिश के आसारा हैं।

मानसून की 34 फीसद कम बारिश दिल्ली वासियों के लिए दुखदायी साबित हो लगी है। सितंबर का भी आधा माह बीतने को है, लेकिन गर्मी कम होने के बजाए बढ़ ही रही है। आलम यह है कि उमस भरी गर्मी में लोग पसीने की समस्या से बेहाल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह उमस भरी रही, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और आर्द्रता का स्तर काफी बढ़ गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है।

कूलर और पंखे से काम ही नहीं चल रहा है और एसी से कम राहत नहीं मिल पा रही है।

बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

हालांकि बादल छाने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर भारत में मौसम अब भी बदलने को तैयार नहीं है। समूचे उत्तर भारत में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में।

पहाड़ों पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन कश्मीर और लद्दाख में सूखा मौसम जारी रहेगा। लो प्रेशर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश पर आ गया है।

दरअसल लंबे समय बाद गंगा के मैदानी इलाकों पर मौसम बदल रहा है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

गोरखुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, भागलपुर, पुर्णिया, जलपाईगुड़ी, मालदा, कोलकाता, गुवाहाटी और उत्तरी लखीमपुर सहित आसपास के शहरों में अच्छी बारिश होगी। वहीं, झारखंड और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम अब भी मध्य प्रदेश पर मेहरबान है। सीधी, सतना, जबलपुर, दमोह सहित मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ भागों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र और गुजरात में आएगी कमी

महाराष्ट्र और गुजरात में भी मौसम करवट ले रहा है।

मुंबई सहित कोंकण गोवा में बारिश और कम हो जाएगी। साथ ही राजकोट, अमरेली, द्वारका, जामनगर सहित गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी बारिश में कमी आएगी। मराठवाड़ा के लिए शुष्क मौसम का संकट बरकरार रहेगा।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे भीतरी तमिलनाडु के भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा।

Updated on:
12 Sept 2019 04:02 pm
Published on:
12 Sept 2019 03:08 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत