विविध भारत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से रुखसत लेगा मानसून, जानें किन इलाकों में बारिश के आसार

Weather Update देश के कई राज्यों से लौट रहा मानसून सितंबर महीने में राजधानी दिल्ली में काफी कम दर्ज हुई बारिश कई इलाकों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
2 min read
Weather Update
बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( weather update )अब अपने अंतिम पड़ाव से गुजर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) की मानें तो उत्तर भारत के कुछ इलाकों में इसको लौटने के उम्मीद है। हालांकि राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भी मानसून पूरी वापसी कर रहा है।

आपको बता दें कि सितंबर के महीने में दिल्ली-एनसीआर में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। अब आगे बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है।

इन इलाकों में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों में तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं बुधवार को कर्नाटक और केरल में अच्छी बारिश हो सकती है।

इन इलाकों से मानसून लेगा रुखसत
मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच राजस्थान , पंजाब, हरियाणा , चंड़ीगढ़ , दिल्ली , यूपी और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों से मानसून रुखसत ले लेगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत मे एक एंटी साइक्लॉलिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते बारिश और हवा में नमी कम होना शुरू हो गई है।

मुंबई में अक्टूबर तक लौटेगा मानसून
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पुणे और मुंबई में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के अंत तक मानसून के वापस लौटने के संकेत हैं। दरअसल आमतौर पर मानसून 17 सितंबर तक लौट जाता है, लेकिन इस वर्ष मानसून ने लौटने में देरी लगाई।

हालांकि कुछ इलाकों में सामन्या से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, लेकिन राजधनी दिल्ली इस वर्ष भी बारिश के लिए तरसती रही।

Published on:
30 Sept 2020 11:24 am
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ