विविध भारत

पश्चिम बंगाल: स्कूल की किताबों में मिल्खा सिंह की जगह लगाई फरहान अख्तर की तस्वीर

फरहान अख्तर ने ट्वीट कर इस मामले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री से मामले में दखल देने का अनुरोध किया है।

2 min read
Aug 19, 2018
Milkha Singh

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, राज्य में छात्रों को स्कूलों में पढ़ाई जा रही एक किताब में मिल्खा सिंह की जगह बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की तस्वीर की फोटो का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने किरदार निभाया था और इस किताब में भी उनकी इसी फिल्म की ही फोटो का इस्तेमाल किया गया है। इस लापरवाही को लेकर अब शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ स्कूल किताबों के प्रकाशकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिल्खा सिंह की जगह लगाई फरहान अख्तर की तस्वीर

साथ ही शिक्षा मंत्रालय की इस लापरवाही पर खुद फरहान अख्तर ने भी नाराजगी जताई है। मिल्खा सिंह ने इसे बदलने की बात कही है। आपको बता दें कि फरहान ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा फिल्म भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था और किताब ने फिल्म से ही अभिनेता की एक तस्वीर का इस्तेमाल कर लिया है।

ट्वीट पर एक यूजर के ट्वीट से प्रकाश में आया मामला

फरहान ने इसे फिल्म के कारण मिली पब्लिसिटी से मिल्खा के रुप में उनके प्रचलित होने की वजह से हुई गलती करार दिया। इसे एक ट्विटर यूजर ने देखा। उन्होंने गलत तस्वीर और किताब की फोटो अपलोड की और लिखा: 'पश्चिम बंगाल की पाठ्यपुस्तक में मिल्खा सिंह के रूप में फरहाना अख्तर की फोटो लगा दी गई है। इससे बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। यहां के लिए ये अब नियमित घटना बन गई है।'

फरहान ने शिक्षा मंत्री से की दखल देने की मांग

इस मामले पर फरहान अख्तर ने तुरंत ट्वीट कर पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री से पूरे मामले में दखल देने को कहा। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल की किताब में मिल्खा सिंह को दिखाने के लिए तस्वीरों को लेकर कुछ गलतियां की गई है। क्या आप प्रकाशक से इस पुस्तक को ठीक करने और बदलने के लिए अनुरोध कर सकते हैं? इस ट्वीट में उन्होंने राज्य के वरिष्ठ सांसद और पूर्व क्वीज मास्टर डेरेक ओ 'ब्रायन को भी टैग किया है।

Published on:
19 Aug 2018 08:09 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग