विविध भारत

लॉकडाउन के दौरान क्या थी ऋषि कपूर की ख्वाहिश और विचार

ट्विटर पर सक्रिय हर दिल अजीज ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) मुंहफट भी थे। ट्वीट ( Rishi Kapoor Tweet ) कर तुरंत अपनी बात, नाराजगी और विचार जाहिर करते थे। 2 अप्रैल को आखिरी ट्वीट में एकजुट होकर कोरोना से जीतने को कहा।

3 min read
rishi kapoor thoughts during lockdown

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) का गुरुवार को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह बीते दो वर्षों से ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे और बुधवार रात उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस को लेकर बीते एक माह से भी ज्यादा वक्त से देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान ऋषि कपूर की क्या ख्वाहिश थी और क्या विचार थे, जानना उनके व्यवहार और खुशमिजाजी को बताने के लिए काफी है।

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ऋषि कपूर खुशमिजाज और मुंहफट थे। बॉलीवुड में चिंटू जी के नाम से मशहूर ऋषि कपूर ट्विटर ( Rishi Kapoor Tweet ) पर काफी सक्रिय रहते थे। उनके तकरीबन रोज आने वाले ट्वीट उनके विचार, लोगों के प्रति उनकी चिंता और देश के प्रति उनके प्रेम को भी जाहिर करते थे। यों तो ऋषि नियमित रूप से ट्विटर पर सक्रिय रहते थे, लेकिन यहां आपको उनके जरूरी ट्वीट्स से ही रूबरू करवा रहे हैं।

24 मार्चः लॉकडाउन की घोषणा

बीते 24 मार्च की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा तो इसके करीब एक घंटे बाद ऋषि कपूर ने ट्वीट किया। उन्होंने इसमें लिखा, "एक के लिए सब और सब के लिए एक। हम अब वही करेंगे, जो हमें करना चाहिए। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम सभी आने वाले समय में एक-दूसरे को व्यस्त रखेंगे और मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता नहीं। घबराए नहीं। **** इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं! जय हिन्द।"

इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने ऋषि कपूर के बारे में कोई बात कही, जिसे लेकर उन्होंने तुरंत अपना सख्त रवैया भी दिखाया। उन्होंने उस ट्वीट को दिखाते हुए लिखा, "एक और बेवकूफ।" फिर अगले ट्वीट में सख्त लहजे में सभी को चेतावनी दे डाली, "कई भी जो मेरे देश या मेरी जीवनशैली का मजाक उड़ाएगा, उसे डिलीट कर दिया जाएगा। सावधान रहें और चेेतावनी समझें। यह एक गंभीर विषय है।"

26 मार्चः आपातकाल लगाना होगा

लॉकडाउन लागू होने के दूसरे दिन ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, "प्रिय हिंदुस्तानी साथियों। हमें आपातकाल अवश्य ही घोषित करना होगा। देखो पूरे देश में क्या हो रहा है! टीवी की मानें तो लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं! स्थिति को नियंत्रित करने का कोई अन्य तरीका नहीं है। यह केवल हम सभी के लिए अच्छा है। दहशत पैदा हो रही है।"

28 मार्चः मुझे गलत मत समझना

लॉकडाउन लागू होने के चौथे ही दिन ऋषि कपूर ने इस संबंध में एक और महत्वपूर्ण ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "सोचो। सरकार को कुछ वक्त के लिए शाम को सभी लाइसेंसी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए। मुझे गलत मत समझिएगा। इस सारे अवसाद और चारों ओर फैली अनिश्चितता के बीच व्यक्ति घर पर ही होगा। पुलिस, डॉक्टर्स, नागरिकों आदि को.. थोड़ी मुक्ति चाहिए। ब्लैक में तो बिक ही रही है। राज्य सरकारों को आबकारी से धन की सख्त जरूरत है। निराशा को अवसाद से नहीं जोड़ना चाहिए। जैसा कि यह कहना कि पी तो रहे हैं, इसे वैध कर दो, कोई पाखंड नहीं है। मेरे विचार।"

31 मार्चः सख्त चेतावनी

ऋषि कपूर ने कई दिनों से उनके द्वारा किए जा रहे ट्वीट्स पर अलग-अलग ढंग से प्रतिक्रिया दी। इनमें से कई कमेंट्स पर उनका मूड खराब हो गया और उन्होंने अपने बायो या ट्विटर के मेन स्टेटस में सख्त लहजे में लिखा, "मुझे नहीं लगता कि लोग समझ रहे हैं। मेरी जीवनशैली पर किसी भी तरह का चुटकुला, मजाक या उल्टा-सीधा लिखा, तो मैं उसे ब्लॉक कर दूंगा। अब यह आपके ऊपर है!"

2 अप्रैलः आखिरी ट्वीट

इसके बाद 2 अप्रैल को ऋषि कपूर ने सभी को राम नवमी की बधाई दी। इसके बाद अपनी एक फिल्म का वीडियो शेयर किया और उस पर आए कुनाल कोहली के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी।

2 अप्रैल को सबसे आखिरी ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा, "सभी सामाजिक वर्गों और मान्यताओं को मानने वाले सभी भाइयों और बहनों से एक अपील। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकना या लिंचिंग जैसा काम ना करें। डॉक्टर, नर्स, मेडिक्स, पुलिसकर्मी आदि.. आपको बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। हमें इस कोरोना वायरस युद्ध को एक साथ मिलकर जीतना होगा। प्लीज। जय हिंद!"

Updated on:
30 Apr 2020 02:54 pm
Published on:
30 Apr 2020 02:51 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?