देश में कोरोना वायरस से मच रही तबाही के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने चिंता जताई है।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) से मच रही तबाही के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ( dr. Soumya Swaminathan ) ने चिंता जताई है। सौम्या ने भारत में कोरोना मामलों में आई भारी उछाल के पीछे वायरस के नए वैरिएंट को कारण बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पिछले साल के मुकाबले ज्यादा संक्रामक और घातक है, जिससे बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। सौम्या ने वैक्सीनेशन की स्पीड पर असंतोष जताते हुए इसमें तेजी लाने पर जोर दिया।
सौम्या स्वामीनाथन ने एक सामाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि भारत में मच रही तबाही की पीछे की वजह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट है। यही वजह है कि देश में बहुत तेजी के साथ संक्रमण फैल रहा है। डॉ. स्वाीमनाथ के अनुसार नया वैरिएंट बी.1.612 बहुत खतरनाक है। भारत में इसका पहला केस अक्टूबर में मिला था। यह वैरिएंट रोजाना लाखों लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि यह वैरिएंट बहुत तेजी के साथ म्यूटेट हो सकता है। जो इसके खतरनाक होने का सबसे बड़ा कारण है। स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराना होगा। इस महामारी से पार पाने का केवल यही एक तरीका है। उन्होंने कहा कि दुनिया से सबसे ज्यादा आबादी वाले इस देश में अब तक केवल दो प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई है।
वहीं, अमरीका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में बिगड़ती कोविड स्थिति पर यह कहते हुए अफसोस जताया कि यह 'दिल टूटने से कम नहीं' था। राज्य के ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स (एससीए) द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक प्रवासी कार्यक्रम में प्रस्तुत संदेश में हैरिस ने कहा, "मेरे परिवार की पीढ़ी भारत से आती है। मेरी मां (श्यामला गोपालन) का जन्म और पालन पोषण भारत में हुआ था। मेरे परिवार के सदस्य आज भी भारत में रहते हैं। भारत का कल्याण अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है।"