विविध भारत

कोरोना से जंग के लिए दुनियाभर से मिल रही मदद, अमरीका की तीसरी खेप भारत पहुंची

कोरोना संकट से निपटने के लिए कई देशों ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। अमरीका समेत जर्मनी, पुर्तगाल, रोमानिया, स्वीडन आदि दे रहे मेडिकल सुविधाएं।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 8:28 AM IST
Medical supply to India
Medical supply to India

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से बेकाबू होते हालात को देखते हुए दुनिया भर से मदद पहुंच रही है। भारत को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर और जीवन रक्षक दवाओं सहित चिकित्सकीय सामग्री मुहैया कराने के प्रयास जारी है। कोरोना संकट से निपटने के लिए कई देशों ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा आपूर्ति के लिए एक उच्च स्तरीय अंतरमंत्रालयी समूह को तैयार किया है।

1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचे

अमरीका की ओर से लगातार मदद की खेप पहुंच रही है। रविवार को एक और खेप भारत पहुंच चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अमरीका से एक और उड़ान भारत में 1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, नियामकों और अन्य चिकित्सा उपकरणों को लेकर पहुंची है। दो दिनों की अवधि में ये तीसरा शिपमेंट हमारी ऑक्सीजन क्षमताओं को जोड़ता है।

चिकित्सा आपूर्ति की सराहना की

वहीं उज्बेकिस्तान से एक उड़ान, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उज्बेकिस्तान का आभार प्रकट किया। उन्होंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का उपहार और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की सराहना की।

10 हजार मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी

इससे पहले फ्रांस और अन्य यूरोपीय देश भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। फ्रांस लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन के पांच कंटेनर भेजे जा रहा है। ये एक दिन में 10 हजार मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम हैं। इसके साथ भारत को 28 वेंटिलेटर भी भेजे गए हैं।

ऑक्सिजन उत्पादन प्लांट भेज रहा

इसी तरह जर्मनी, पुर्तगाल, रोमानिया,स्वीडन को मेडिकल सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। रोमानिया 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 75 ऑक्सीजन सिलेंडर और लग्जमबर्ग 58 वेंटिलेटर भारत को देगा। वहीं जर्मनी मोबाइल ऑक्सिजन उत्पादन प्लांट भेज रहा है, जिसे तीन माह के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ 120 वेंटिलेटर और करोड़ो मास्क भेजेगा।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र