विविध भारत

Coronavirus एक्सपर्ट Zhang Wenhong का बड़ा दावा, COVID-19 पर काबू पाने में जरूर लगेंगे दो साल

पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैलता जा रहा है coronavirus China के एक्सपर्ट Zhang Wenhong ने कहा- COVID-19 को खत्म होने में दो साल लगेगा

2 min read
Jul 22, 2020
Zhang Wenhong Big Statement on coronavirus
एक्सपर्ट ने कहा- इस महामारी को खत्म होने में कम से कम दो साल का समय जरूर लगेगा।

नई दिल्ली। चीन ( coronavirus in China ) के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ( COVID-19 ) से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। आलम ये है कि ज्यादातर देश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इसी बीच चीन के एक प्रसिद्ध डॉक्टर ( Doctor ) और कोरोना एक्सपर्ट ( Corona Expert ) डॉक्टर झांग वेन्होंग ( Zhang Wenhong ) ने कहा कि इस महामारी पर काबू पाने में दो साल का समय जरूर लगेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ( coronavirus ) का दुनिया में अभी पीक आना बाकी है।

दो साल से पहले खत्म नहीं होगा कोरोना- एक्सपर्ट

59 साल के डॉक्टर झांग वेन्होंग ( zhang wenhong ) चीन में COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले डॉक्टर्स में से एक हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अभी इस महामारी पर काबू पाना मुश्किल है। उन्होंने साफ कहा कि कोरोना वायरस ( corona cases ) पर काबू पाने के लिए अभी कम से कम दो साल का समय जरूर लगेगा। उन्होंने कहा कि यह महामारी अभी तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा, अभी वह अपने पीक ( Covid 19 Peak ) पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस महामारी की चेन को तोड़ना अभी काफी मुश्किल है।

COVID-19 का पीक अभी बाकी- Zhang Wenhong

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो यह खतरनाक वायरस ( coronavirus ) हमेशा मौजूद रहेगा। लेकिन, इस आखिरकार इस महामारी पर काबू पा लिया जाएगा। लेकिन, इसमें दो साल का समय लगेगा। यहां आपको बता दें कि चीन ने काफी हद तक इस वायरस पर काबू पा लिया है। लेकिन, यह महामारी अभी जड़ से खत्म नहीं हुआ है। इस महामारी को लेकर चीन ( COVID-19 in China ) में काफी एहतियात बरता जा रहा है। इतना ही नहीं कई शहरों में अभी कुछ पाबंदियां जारी है। वहीं, मास्क ( Face Mask ) पहनने, तापमान जांचने और सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) के नियमों में अब धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। साथ ही शंघाई ( Shanghai ), हैन्झोऊ और गुइलीन में सिनेमा हॉल ( Cinema Hall ) को भी खोल दिया गया है। लेकिन, एक साथ सीमित लोगों को मूवी देखने की इजाजात दी गई है। यहां आपको बता दें कि भारत में अभी यह ममहाारी काफी तेजी से फैल रहा है। कई मेडिकल संस्थाओं ने दावा किया है कि देश में कम्युनिटी स्प्रेड ( Community Spread ) शुरू हो चुका है। हालांकि, सरकार ने अब तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन ( Community Transmission ) पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कई राज्यों में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Published on:
22 Jul 2020 02:49 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन