18 से 24 साल तक के युवाओं को मिलेगा इस ऑफर का लाभ Amazon Prime की 1 साल की मेंबरशिप की कीमत 999 रुपये है
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन ( Amazon ) ने देश के युवाओं को आकर्षित करने के लिए एक ख़ास ऑफर पेश किया है। कंपनी के नए Amazon Prime Offer का फायदा 18 से 24 साल तक के युवाओं को मिलेगा। इस ऑफर के तहत कंपनी इन युवाओं को अमेजन प्राइम मेंबरशिप आधी कीमत में दे रही है। बता दें अमेजन प्राइम की 1 साल की मेंबरशिप की कीमत 999 रुपये है। लेकिन अब इस ऑफर में अमेजन प्राइम की सालाना मेंबरशिप लेने पर 50% का कैशबैक मिलेगा।
इस ऑफर के तहत अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइस ( Amazon.in ) पर साइन अप करना होगा। इसके बाद 999 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन लेने पर युवाओं को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे इस ऑफर का लाभ लेने के लिए 18 से 24 साल के युवाओं को अपनी उम्र साबित करनी होगी। तो आइए नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए जानते हैं कि कैसे इस Youth Offer का फायदा उठाया जा सकता है।
1. सबसे पहले 18 से 24 साल के युवाओं को कंपनी की वेबसाइट ( www.amazon.in/prime ) पर साइन अप या लॉगइन करना होगा।
2. साथ ही आप इस ऑफर को अमेजन की ऐप से भी ले सकते हैं।
3. अब आप Youth Offer के तहत प्राइम मेंबरशिप के लिए साइन अप कर लें।
4. इसके बाद आपको 999 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा।
5. अब आपको साइट पर पैन कार्ड, रेसिडेंशियल प्रुफ और एक फोटो अपलोड करके अपनी उम्र 18 से 24 साल के बीच साबित करनी होगी।
6. एक बार आपकी डिटेल वेरिफाई होने के 10 दिनों के अंदर आपके अमेजन पे बैलेंस अकाउंट में 500 रुपये का कैशबैक क्रेडिट कर दिया जाएगा।