ऐप वर्ल्ड

Amazon पर ‘भैंस की आंख’ को खुब पसंद कर रहे हैं लोग, सस्ते दाम में चप्पल से लेकर मिलता है सबकुछ

अमेजन पर मौजूद है 'भैंस की आंख' ब्रांड चप्पलों के अलावा कंपनी बेच रही कई और प्रोडक्ट्स कीमत भी है बेहद कम  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 1:11 PM IST
Bhains Ki Aankh Brand
Amazon पर 'भैंस की आंख' को खुब पसंद कर रहे हैं लोग, सस्ते दाम में चप्पल से लेकर मिलता है सबकुछ

नई दिल्ली: एक भारतीय कंपनी ने अपने ब्रांड का नाम 'भैंस की आंख' रखा है, जिसका आशय आश्चर्य या झटका लगने से है। इन चप्पलों की बिक्री अमेजन इंडिया ( Amazon ) पर हो रही है और कंपनी के ऐप में भैंस लिखकर सर्च करने से भैंस की आंख ( Bhains ki Aankh ) चप्पलें दिखने लगती हैं। कंपनी इन चप्पलों के अलावा टी-शर्ट और कप समेत कई प्रोडक्ट्स भी बेच रही है।

इन चप्पलों की बाजिब कीमत रखी गई है और कई यूजर्स ने इनकी प्रशंसा भी की है। अमेजन पर इन उत्पादों के बारे में कंपनी ने लिखा है कि लंबे समय तक काम के थकान के बाद हमारी चप्पलों को पहन कर आप आराम महसूस करेंगे। क्या आप गर्म, नरम, मुलायम और आरामदायक चप्पलें खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए है।

अमेजन पर ना सिर्फ भैंस की आंख जैसे अपारंपरिक नाम के ब्रांड्स हैं। बल्कि आप 'ड्रंकेन वुमेंस स्लिप ऑन कारपेट स्लिपर्स' या 'ड्रंकेन वुमेंस स्ट्रिप्ड बोनॉट विंटर कारपेट स्लिपर्स' भी पा सकते हैं, जिनका निर्माण 'ड्रंकेन' नाम की ब्रांड करती है।

Updated on:
7 Jun 2019, 1:11 PM IST
Published on: