25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: Bharatpe App से 1 लाख रुपये तक का ले सकते हैं लोन, ब्याज दर है बेहद कम

अब आसानी से ले सकते हैं लोन मोबाइल में बस ये ऐप करना होगा डाउनलोड सलमान खान है इसके ब्रांड एंबेसडर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 7 Jun 2019, 12:00 PM IST

bharatpe

खुशखबरी: Bharatpe App से 1 लाख रुपये तक का ले सकते हैं लोन, ब्याज दर है बेहद कम

नई दिल्ली: अगर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की तंगी के कारण उसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार अब आपको 1 लाख रुपये तक का लोन दे रही है, जिसपर आपसे मामूली ब्याज वसूला जाएगा। इस लोन के लिए आपको बैंक भी जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही ले सकते हैं।बता दें कि इस ऐप के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान है।

यह भी पढ़ें- पुराने Mobile के डेटा को मिनटों में करें नए फोन में ट्रांसफर, फॉलों करें ये स्टेप

हालांकि इसके लिए भारतपे ऐप ( Bharatpe App) अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा और यहां अपनी आईडी क्रिएट करनी होगी। इस ऐप को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे गूगल प्ले स्टोर पर 18 हजार से ज्यादा लोगों ने 4.5 स्टार दिए हैं। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो google play store से इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप 16MB का है।

यह भी पढ़ें- आज Realme C2 खरीदने का मौका, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी फ्लैश सेल

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वो उन व्यापारियों को उधार देने के लिए अपने स्वयं के उधार लाइसेंस के लिए आवेदन करने की भी योजना बना रही है, जो पिछले तीन महीने से नियमित और सुचारू रूप से भारतपे क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही बताया कि व्यापारियों को 10 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के लोन देने के लिए अपोलो फिनवेस्ट के साथ साझेदारी की है और नए लोगों को जोड़ने का भी काम किया है। इसपर 1.67 फीसदी हर महीने ब्याज वसूला जाएगा। भारतपे का अभी देश के सात लाख ऑफलाइन व्यापारी उपयोग कर रहे हैं और इसके माध्यम से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं।