25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज Realme C2 खरीदने का मौका, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी फ्लैश सेल

Realme C2 की सेल आज Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं फोन 6000 रुपये से कम कीमत में खरीदें फोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 7 Jun 2019, 10:59 AM IST

नई दिल्ली: अगर Realme C2 को अभी तक नहीं खरीद पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज एक बार फिर फ्लैश सेल में इस फोन को लगाया जा रहा है। इस हैंडसेट को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। ये फोन Realme C1 का अपग्रेड वर्जन है।

यह भी पढ़ें- पुराने Mobile के डेटा को मिनटों में करें नए फोन में ट्रांसफर, फॉलों करें ये स्टेप

कीमत

रियलमी सी 2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन डायमंड ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- इस कूलर को कर सकते हैं मोबाइल से कंट्रोल, AC जैसी मिलेगी ठंडक

स्पेसिफिकेशन

Realme C2 में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1560 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- आपके हाथ के पंजे जीतना है ये AC, नहीं लगती बिजली, पावर बैंक से कर सकते हैं चार्ज

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme C2 में डुअल रियर कैमरा दिआ गया है। पहला अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी । अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं।