नई दिल्ली: हर रोज एक से बढ़कर एक स्मार्टफोट लॉन्च हो रहे हैं। खुद को अप टू डेट रखने के लिए यूजर्स अपना पुराना फोन को छोड़कर नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। नया फोन लेने में तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब बात आती है डेटा ट्रांसफर करने की तो यूजर्स को थोड़ा सा आलस आ जाता है और वो सोचते है कि छोड़ो नए फोन की जगह पुराने मोबाइल का ही इस्तेमाल करते हैं। कई बार पुराना मोबाइल खराब हो जाने पर मजबूरी में नया फोन लेना पड़ता है और ऐसे में डेटा ट्रांसफर को लेकर काफी दिक्कत होती है। चलिए आज हम आपको ऐसा तरीका बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने पुराने फोन के डेटा को नए मोबाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं।