26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूते में मिलने वाले इन पैकेट्स से ठीक होता है लाखों का Mobile, जानें कैसे करें ठीक

आज आपको कुछ ऐसी टिप्स देगें जिसकी मदद से आप अपने फोन को पानी में गिरने के बाद भी पहले की तरह नया बना सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 7 Mar 2019, 12:00 PM IST

mobile

जूते में मिलने वाले इन पैकेट्स से ठीक होता है लाखों का Mobile, जानें कैसे करें ठीक

नई दिल्ली: मोबाइल आज के समय में हर किसी के लिए इतना अहम हो गया है कि इसके बिना एक पल भी रह पाना मुश्किल है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हर कोई मोबाइल से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर आपका सबसे चहेता फोन पानी की वजह से खराब हो जाए तो शायद बहुत बुरा लगेगा। चलिए आज आपको कुछ ऐसी टिप्स देगें जिसकी मदद से आप अपने फोन को पानी में गिरने के बाद भी पहले की तरह नया बना सकते हैं और दुकान जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- होली पर BSNL का शानदार ऑफर, इस प्लान में 1 साल की वैधता के साथ मिलेगा 25% कैशबैक

अगर कभी भी आपका फोन पानी में गिर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल को सूखे जगह पर रखें और उसे ज्यादा हिलाए नहीं ताकि पानी फोन के अंदर न घुस सके। इसके बाद उसे सूखे कपड़े से पोछ लें।

इसके अलावा पानी में मोबाइल गिरने पर उसके बटन या टच को भूलकर भी न चेक करें। ऐसा करने से मोबाइल का फंक्शन ऑन हो जाएगा और डिवाइस का बोर्ड क्रैश हो सकता है। अगर हो सके तो मोबाइल को पोंछने के बाद सबसे पहले उसकी बैटरी को निकाल दें ताकि फोन ऑन न हो और उसे शॉट सर्किट से बचाया जा सके।

बैटरी निकालने के बाद मोबाइल के सिम और एसडी कार्ड को भी तुरंत निकालें और उसके ट्रे को बाहर की तरफ ही रहने दें ताकि उसके अंदर गया पानी पूरी तरह से सूख जाए। इसके अलावा मोबाइल को किसी सूखे कॉटन के कपड़े या फिर टिसू पेपर से पोछें ताकि पानी पूरी तरह से सोख लें। इसके अलावा वैक्यूम या फिर ड्रायर से भी उसे सुखाने की कोशिश कर सकते हैं।

पानी में फोन जाने से उसके अंदर नमी भी आ जाती है और इसे दूर करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपने फोन को चावल के पैकेट में 4 से 5 घंटा रखना होगा ताकि फोन को नमी से बचाया जा सके। बता दें कि चावल में हीग्रोस्कोपिक होता है जो नमी को आसानी से दूर कर देता । इसके अलावा सिलिका पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।