नई दिल्ली: गर्मी में हर दिन हम आपको कूलर और एसी से जुड़ी जानकारी देते है ताकि आप अपने घर और ऑफिस के लिए बेहतर कूलर या फिर एसी खरीद सकें। लेकिन आज हम आपको स्मार्ट कूलर के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं और कूलर तक चल कर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने भारत में अपना पहला इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स (IoT) इनेबल एयर कूलर पेश किया है, जिसका नाम Cool.iNXT है। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 15,999 रुपए है और इसे ग्राहक क्रोमा रिटेल स्टोर्स समेत किसी भी बड़े स्टोर्स से खरीद सकते हैं।