ऐप वर्ल्ड

रेल यात्रा के दौरान खाना पहुंचाने से लेेकर टिकट कन्फर्म करेंगे ये 5 Apps

हम आपके लिए 5 ऐसे ऐप्स की लिस्ट ले कर आएं हैं, जिनकी मदद से आपको ट्रेन में सफर के दौरान ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

2 min read
रेल यात्रा के दौरान खाना पहुंचाने से लेेकर टिकट कन्फर्म करेंगे ये 5 Apps

नई दिल्ली: अगर आप भी भारतीय रेल में सफर करते हैं तो यह ख़बर आपके काम की है। हम में से कई लोग ऐसे होतें हैं जिन्हें ट्रेन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए लंबी लाइनों में घंटो लगना पड़ता है। वहीं, कई बार ट्रेन लेट होने की वज़ह से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको को देखते हुए आज हम आपके लिए 5 ऐसे ऐप्स की लिस्ट ले कर आएं हैं, जिनकी मदद से आपको ट्रेन में सफर के दौरान ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के जरिए आप ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप ट्रेन की लाइव लोकेशन और ट्रेन कितनेे घंटे लेट है? जैसी कई जानकारी आपको दे देगा। मतलब, इस ऐप से आपको ट्रेन की हर पल की जानकारी मिलती रहेगी।

आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप की मदद से आप रेल टिकट बुक करने से लेकर भारतीय रेल से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस के जरिए तत्काल, प्रीमियम तत्काल कोटा से भी ट्रेन टिकट बुक किया जा सकता है।

3. Rail Yatri App

रेल यात्री ऐप की मदद से आप ट्रेन का स्टेटस, पीएनआर स्टेटस,सीटों की उपलब्धता और ट्रेनों का टाइम टेबल भी चेक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप किसी भी ट्रेन का स्टेटस आसानी से जान सकते हैं।

इस ऐप के जरिए आप वेटिंग टिकट की जानकारी, ट्रेनों का लाइव स्टेटस, सीटों की उपलब्धता और किराए की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह ऐप यात्रा के दौरान खाने का ऑर्डर देने के लिए भी आपकी मदद सरता है।

5. eRail.in App

इस ऐप के इस्तेमाल से आपको भारतीय रेल से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इस ऐप में आपको आरक्षित, अनारक्षित और अर्बन ट्रेनों की जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें, यह ऐप अपडेटेड ट्रेन डेटाबेस को मेनटेन रखता है।

Published on:
11 Jul 2018 03:03 pm
Also Read
View All