ऐप वर्ल्ड

कम RAM वाला स्मार्टफोन भी Fast करेगा काम, आज ही डाउनलोड करें ये ऐप्स

आज इस खबर में हम आपको स्मार्टफोन की स्पीड को फास्ट करने के लिए कुछ ऐप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें डाउनलोड करने के बाद आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।  

2 min read
Sep 28, 2018
कम RAM वाला स्मार्टफोन भी Fast करेगा काम, आज ही डाउनलोड करें ये ऐप्स

नई दिल्ली: अक्सर स्मार्टफोन में हैंग होने की समस्या हो जाती है। लोगों को ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में कम रैम की वजह से ये समस्या हो जाता है लेकिन आपको बता दें कि ऐसा जरूरी नहीं है। दरअसल कुछ अन्य कारणों की वजह से भी आपका स्मार्टफोन हैंग होने लगता है जिससे आपको काफी दिक्कत होती है। आज इस खबर में हम आपको स्मार्टफोन की स्पीड को फास्ट करने के लिए कुछ ऐप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें डाउनलोड करने के बाद आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें

ये काम करने के बाद सस्ते स्मार्टफोन से खींचे DSLR जैसी तस्वीरें

डुप्लीकेट फ़ाइल फिक्सर

कई बार आपके स्मार्टफोन में डुप्लीकेट फाइल्स बन जाती हैं जिनकी वजह से आपका स्मर्टफ़ोन बेहद ही स्लो काम करने लगता है और आपको दिक्कत होने लगती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि डुप्लीकेट फ़ाइल फिक्सर ऐप आपके स्मार्टफोन से इन फाइल्स को रिमूव कर देता है। ये फाइल्स आपके स्मार्टफोन में काफी जगह घेरती हैं ऐसे में स्मार्टफोन से रिमूव हो जाने के बाद आपका फोन पहले की तरह हो जाता है और आप आराम से इसपर काम कर सकते हैं।

बूस्टर

बूस्टर ऐप आपके स्मार्टफोन के लिए काफी मददगार साबित होता है, ये ऐप आपके स्मार्टफोन में मौजूद हर तरह की जनक फाइल्स को रिमूव कर देता है जिससे आपका स्लो हो चुका स्मार्टफोन पहले की तरह काम करने लगता है और आप आसनी से इसपर इंटरनेट सर्फिंग और गेम भी खेल सकते हैं। यह ऐप आपके स्मार्टफोन के लिए काफी जरूरी है।

ये भी पढ़ें

टॉयलेट सीट ने तीन गुना गंदी है आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन
Published on:
28 Sept 2018 12:52 pm
Also Read
View All